गोंदिया-गोंदिया में क्रिएटिव यंग जनरेशन की एक्टिव संघटना ड्रीमलेज के द्वारा विगत 8 वर्षों से सिविल लाइंस गोंदिया में
महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में पूर्ववपार्षद सौ भावना कदम के घर के पास भव्य रंगोली गोंदिया के रंगीली के कलाकार अपनी कलाकृति को साकार रूप देकर रंगोली के माध्यम से जमीन पर उतारते हैं। जिसे देखने इस वर्ष करीब 15 हजार नागरिकों ने उपस्थिति दर्ज कराई.. यह विशेष 12 दिवसीय इस महोत्सव का समापन संगीत के कार्यक्रम से हुआ शहर के प्रख्यात सूफी सिंगर ने गाने गाकर दर्शकों का मन जीत लिया। इस महोत्सव का पुरस्कार वितरण सौ सविता विनोद अग्रवाल, गजेंद्र फूडे, भावना कदम, मंजू फुंडे, दीपा काशीवार, सुषमा दोनोडे, पूजा तिवारी, ऊषा कठाने, श्रद्धा जैस्वाल, कुंदा दोनोड, योगिता लिलारे,
सरोज शर्मा, कुंदा दोनोड, वर्षा बिडवाईकर, भाविक जैन ने किया। इस महोत्सव का प्रथम पुरस्कार दिशा कृष्णानी, जीविका आहूजा, द्वितीय मिहिर उदासी, तृतीय लेविन जेठानी, चौथा शगुन वालेछा को दिया गया। प्रोत्साहन पुरस्कार प्रणय बिडवाईकर, ईशा रंगलानी, उमेश गायधने, निशांत दमाहे, निकिता ऊइके और हिमांशी गोपलानी को दिए गए। कार्यक्रम के सफलतार्थ ड्रीमलेज टिम के क्षितिज कदम प्रणय बिडवाईकर, ऋषभ दोनोडे, जॉनी लिलारे, आदित्य गौर, मिहिर उदासी, उमेश गायधने, राहुल विश्वकर्मा और शुभम बिडवाईकर ने प्रयास किया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन सौ भावना कदम ने किया।





