23 C
Gondiā
Thursday, July 23, 2026
Home हिंदी खबरे हमारा भारतीय संविधान महासागर है जिसमें अनमोल रत्न भरे है – डा....

हमारा भारतीय संविधान महासागर है जिसमें अनमोल रत्न भरे है – डा. राजन

0
273

गोंदिया. न्याय, स्वतंत्रता और बंधुता का पालन करना ही मोरालीटी है. सार्वजनिक उत्तरदायित्व क्या है. देश के प्रगति के लिए क्या करना जरुरी है. संवैधानिक नैतिकता व समाज में जस्टीस, समता व स्वतंत्रता को बढ़ाता है. संविधान की प्रस्तावना को हम मिनी कान्सीटयूशन कहते है. हमारा भारतीय संविधान महासागर है. जिसमें अनमोल रत्न भरे पड़े है. उक्त आशय के विचार सेंट्रल इंडिया लॉ कॉलेज नागपुर के कानून विशेषज्ञ डा. एस.एम. राजन ने श्री गणेश ग्रामीण विकास शिक्षण संस्था गोंदिया द्वारा गुर्जर क्षत्रिय समाज भवन हाल में आयोजित तीन दिवसीय संविधान जागर एवं व्यसन मुक्त पहाट 2026 कार्यक्रम में मार्गदर्शन करते हुए व्यक्त किए.
प्रमुख अतिथि के रूप में राजस्थान के पर्यावरण विशेषज्ञ सत्यप्रकाश मेहरा, एड़ रमेश रेवतकर, एमएनएलयु नागपुर के डा. कंचनकुमार शेवाले, डा.अशोक डोंगरे, प्रा. सविता बेदरकर, उडीसा हाईकोर्ट के एड. डा. सुरेंद्रकुमार दास, बीएसएफ के कमांडेट धरमप्रकाश गेडाम व रामकृष्ण चौधरी व श्री गणेश ग्रामीण विकास शिक्षण संस्था के संस्थापक सचिव विजय बहेकार आदि उपस्थित थे.
डा. राजन ने आगे कहा कि भारत के संविधान की अमेरीका के संविधान से तुलना करे तो वह छोटी सी पुस्तक है. कानून के माध्यम से कोर्ट जजमेंट देता है. छोटे कोर्ट में हारने के बाद लोग हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट जाते है. डा. राजन ने यह भी कहा कि बुध्द युनिवर्सल टिचर थे. उत्साही टिचर जोशीला होना चाहिए. टिचर की विद्यार्थियों को बनाता है. वह जिज्ञासु होना चाहिए. टिचर में सिखने की तमन्ना नही है तो व कुछ नहीं कर सकता. अनुभूती अनुभव के बाद दर्शाता है, यह विजन है. किसी भी संस्था को चलाने के लिए तीन चीजों की आवश्यकता होती है. इन्फ्राट्रक्चर, लायब्रेरी व फैकल्टी. नालंदा में 90 लाख किताबे थी.
इसी तरह डा. कंचनकुमार शेवाले ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक स्वतंत्रता के बिना न्याय अधूरा है. संविधान में अनेक प्रावधान है. जबकि सत्यप्रकाश मेहरा ने कहा कि आम आदमी की ताकत संविधान में समाहित है. प्रस्तावना रखते हुए विजय बहेकार ने कहा कि व्यसन मुक्त पहाट कार्यक्रम का 13 वर्षों से आयोजन कर रहे है. संविधान की जागृती कला समय की आवश्यकता है.
कार्यक्रम का संचालन शालु कृपाले ने किया. इस अवसर पर प्रा. विजय मोहबे, संजय वाहाणे, प्रिया वर्मा, विजेंद्र जैन, नागारेड‍्डी सहित स्कूल के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

blank