‘गोंदिया गौरव’ पुरस्कार से नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित नगरसेवक सम्मानित।
गोंदिया। गोंदिया जिले का मुख्य समारोह किशोर इंगले चौक, सिविल लाईन्स, गोंदिया पर राष्ट्रदिन पर्व समारोह समिति एवं अभियान संगठन द्वारा तीन दशकों की अनुकरणीय परंपरा के अनुरूप भारतीय गणतंत्र दिवस रविवार, 26 जनवरी 2026 को सुबह 10ः10 बजे गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। किशोर इंगले चौक पर राष्ट्रदिन पर्व समारोह समिति एव अभियान संगठन द्वारा ध्वजारोहण अयोध्याधाम से पधारे कथाव्यास प.पू.परमानंद महाराज के शुभहस्ते, सचिन शेंडे अध्यक्ष, नगर परिषद, गोंदिया एवं संतोष पटले, उपाध्यक्ष, नगर परिषद गोंदिया के विशेष आतिथ्य एवं डॉ.सुधीर जोशी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
शहर के नूतन विद्यालय, नूतन इंग्लिश स्कूल, श्री छत्रपति शिवाजीराजे पब्लिक स्कूल (सीबीएसई), श्री छत्रपति शिवाजीराजे पब्लिक स्कूल रामनगर, श्रीराम विद्यालय खमारी, आदर्श कॉन्वेंट, मनोहर म्युनिसिपल हायस्कूल सहित विविध शालाओं से आए हुए राष्ट्रीय छात्रसेना, स्काउट्स, लेझीमपथक ड्रील्सपथकों द्वारा नेत्रदीपक पथसंचलन कर सलामी दी गई। राष्ट्रभक्ति गीत, सुगम संगीत एवं नृत्य का नयनाभिरम्य प्रदर्शन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग संयोजना एवं अन्य आकर्षण के साथ आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
मंच पर अयोध्याधाम के प.पू.परमानंद महाराज, नगर परिषद अध्यक्ष सचिन शेंडे, नगर परिषद उपाध्यक्ष संतोष पटले, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ.सुधीर जोशी, सत्कारमूर्ति संगीता गुप्ता, रूपेश नशीने,अनिता मेश्राम, सविता पिंटू माने,अभय अग्रवाल, नेहा यादव, दुर्गा तिवारी, अनुज जायसवाल,सीमा कवास,मुख्य संयोजक अशोक इंगले, छोटेलाल दुबे, मित्रसेन लखनपाल, चोइथराम गोपलानी, श्यामसुंदर अग्रवाल, राजा कदम, पप्पू अरोरा, डॉ.सूरज बहेकार, मनोज मेंढे, कल्पनाताई इंगले, आरती पटले, शिल्पा पटले, शशिकला बोरकर, स्नेहल मुलकलवार, मंजू भादुपोते उपस्थित थे।
मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का समिति सदस्यों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
साथ ही नगर परिषद अध्यक्ष सचिन शेंडे, नगर परिषद उपाध्यक्ष संतोष पटले का गोंदिया गौरव स्मृतिचिह्न, शॉल-श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ देकर समिति द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही इस अवसर पर नगर परिषद गोंदिया के नवनिर्वाचित नगरसेवक संगीता गुप्ता,रूपेश नशीने, अनिता मेश्राम,माने,अभय अग्रवाल, मा.नेहा यादव, मा.दुर्गा तिवारी, मा.अनुज जायसवाल, मा.सीमा कवास को गोंदिया गौरव स्मृतिचिह्न, शॉल-श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक श्री अशोक इंगले ने उपस्थितजनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमारा संविधान हमें याद दिलाता है कि हम सभी एक ही देश के नागरिक है। हमें अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए अगली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर भविष्य बनाना है, साथ ही नवभारत का निर्माण करना है।
नगर परिषद अध्यक्ष सचिन शेंडे ने कार्यक्रम को जिले का उत्कृष्ट आयोजन बताते हुए समिति के बेहतरीन कार्यों की प्रशंसा की। देश एवं समाज की सेवा के लिए सज्ज लोगों का चयन कर उनका प्रतिवर्ष सम्मान करना भी अपने आप में एक महत्वपूर्ण कार्य है, जो इस समिति द्वारा किया जा रहा है।
नगर परिषद उपाध्यक्ष संतोष पटले ने कहा कि यह कार्यक्रम जिले का उत्कृष्ट आयोजन है। समिति द्वारा बेहतरीन कार्यों के लिए समाज में सेवा कर रही सामाजिक धार्मिक समितियो का प्रतिवर्ष सम्मान करना यह बहुत महत्वपूर्ण कार्य है, जिसका ध्यान समिति रखकर प्रतिवर्ष उन्हें सम्मानित करती है, यह जिले के लिए एक प्रेरणा है।
प.पू.परमानंद महाराज ने कहा कि यह कार्यक्रम जिले का एकमात्र सर्वधर्म समभाव रखते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। समय एवं मोबाइल का सदुपयोग करें। सभी नागरिक अपने आचरण से राष्ट्रनिर्माण हेतु अपनी सेवाएँ देने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. सुधीर जोशी ने गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभेच्छा दी।कार्यक्रम का संचालन सुनिंद्र मेश्राम एवं चंद्रभान तरोणे ने किया ।आभार प्रदर्शन राष्ट्र दिन पर्व समारोह समिति के प्रभारी संयोजक अजय इंगले ने किया।
कार्यक्रम की सफलतार्थ अमृत इंगले, अनिल बिसेन, जोजा फिलिप्स, सूरज नशीने, छोटू रामटेक्कर, आजिंक्य इंगले, मितेश अग्रवाल, योगेश गिरिया, जयेश परशुरामकर, सुभाष मुंदड़ा, लालू लिमसे, अजय मिश्रा, जयंत ठवरे, अनुराग इंगले, आदित्यराज इंगले, अभय सावंत, संजय हिसारिया, हेतराम हेमणे, रमन मिश्रा, शफी पठान, बुल्लन माहुले, राजु शुक्ला, बाल्या केकत, प्रह्लाद विश्वकर्मा, रामदेव मिश्रा, राजेंद्र जगताप, सतीश मेश्राम, राहुल यादव, ऋषभ यादव, विवेक जगताप, बबलू कावड़े, आशिष हुद्दार, पंकज सावंत, चंद्रकांत सनस, पिंकी तिवारी, बन्नी कनोजिया, दिनेश मिश्रा, राहुल मिश्रा, संदीप भजे, दिनेश राणे, अनिल माहुले, फत्तेलाल परिहार, सुधांशु पांडे, राहुल कनोजिया, नीरज गिरिया, अनमोल मेश्राम, सागर दास, अभिनव भरणे, अमन पटले, दक्ष कनोजिया, अवि कनोजिया, आयुष ठाकुर, प्रांजल विश्वकर्मा ने अथक परिश्रम किया।





