सबकी एक मांग यूजीसी नियमों का लागु करें सरकार
बालाघाट। शुक्रवार को यूजीसी नियमों को लागु करने को लेकर जिले के खैरलांजी और कटंगी में प्रदर्शन किया गया। जहां खैरलांजी में यूजीसी नियमो के समर्थन में धरना दिया गया। वहीं कटंगी में रैली निकालकर एससी, एसटी और ओबीसी सहित अल्पसंख्यक वर्ग ने रैली निकालकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। सबने एक ही मांग की कि यूजीसी नियमो को सरकार लागु करें और सुप्रीम कोर्ट में लगी रोक को हटाए।
दरअसल, यूजीसी नियमों को लेकर पक्ष और विपक्ष में सामाजिक धड़ा बंट गया है। बालाघाट मंे विगत दिनो सकल स्वर्ण समाज ने प्रदर्शन कर यूजीसी नियमों को फांसी का फंदा बताते हुए इसे वापस लिए जाने की मांग की थी। जबकि यूजीसी नियमों के पक्ष में, एससी, एसटी और ओबीसी के हित में बताते हुए दूसरा धड़ा, इसका समर्थन कर रहा है।
खैरलांजी की तरह कटंगी में यूजीसी के समर्थन में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। डॉ. फारूख अंसारी ने बताया कि मूलतः दो मांगे हमारी सरकार है, एक तो ओबीसी की जातिगत जनगणना कराएं और जनगणना कॉलम में ओबीसी का कॉलम जोड़ा जाए। दूसरा यह कि यूजीसी नियमो को लेकर अध्यादेश लेकर आई सरकार उसे कानूनी रूप दे और उसे त्वरित लागु करें तथा सुप्रीम कोर्ट में अपने अधिवक्ता के माध्यम से स्टे को हटाने की कार्यवाही करें।





