36.6 C
Gondiā
Tuesday, June 9, 2026
Home हिंदी खबरे 12 साल से फरार आरोपी को बहेला पुलिस ने दिल्ली से किया...

12 साल से फरार आरोपी को बहेला पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार, आरोपी पर था 10 हजार का ईनाम

0
80

blank

बालाघाट। जिले की बहेला पुलिस ने थाना में दर्ज लूट, हत्या का प्रयास और एससीएसटी एक्ट में जमानत पर छूटने के बाद से फरार चल रहे डोंगरगांव निवासी अनिल पिता धनराज डहारे को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया, तब वह दिल्ली विकास प्राधिकरण में ठेकेदारी का काम कर रहा था। जिसके खिलाफ हाईकोर्ट जबलपुर से स्थायी वारंट जारी किया गया था। जिसकी गिरफ्तारी पर बालाघाट पुलिस ने 10 हजार रूपए का ईनाम घोषित किया था।
आरोपी के पकड़े जाने के बाद आरोपी को लेकर जो राज सामने आया है, वह भी चौंकाने वाला है। पुलिस की मानें तो आरोपी के बारे में पुख्ता जानकारी बिहार के मधुबनी में उसके ससुराल से मिली। जिसे उसका ससुराल मो. सद्दाम हुसैन मान रहा था। वह अनिल, परिवार के साथ दिल्ली विकास प्राधिकरण में ठेकेदारी करते हुए परिसर में परिवार के साथ निवास कर रहा था। जहां से बहेला पुलिस उसे पकड़कर बालाघाट लेकर पहुंची।
एसडीओपी ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपी, गांव से फरार होने के बाद केरल के कोझीकोड पहुंचा। जहां उसने स्वयं को छत्तीसगढ़ का निवासी बताते हुए स्वयं को मनीष नाम से परिचित कराया। जिसके बाद वह बिहार के मधुबनी चला गया। जहां उसने अपना नाम मो. सद्दाम हुसैन रखा और यही उसने एक मुस्लिम युवती से विवाह कर लिया। जिसके तीन बच्चे है। जिसके बाद वह दिल्ली में दिल्ली विकास प्राधिकरण में ठेकेदारी करने लगा।
उन्होंने बताया कि अनिल, पुलिस से बचने लगातार ठिकाने और अपना नाम बदल रहा था। जिसका स्थायी वारंट जारी होने के बाद पांच टीमे गठित कर उसकी तलाश शुरू की गई। इस दौरान टीम छत्तीसगढ़, बिहार और दिल्ली तक पहुंची। 5 हजार से अधिक किलोमीटर का सफर तय करने के बाद अंततः पुलिस ने सद्दाम हुसैन के नाम से दिल्ली विकास प्राधिकरण में ठेकेदारी कर रहे अनिल डहारे को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्यवाही में जिले के साथ ही बिहार, केरल और दिल्ली पुलिसऔर सायबर सेल की भूमिका रही।

blank