24.8 C
Gondiā
Saturday, August 1, 2026
Home हिंदी खबरे श्री हनुमान जयंती के पावन पर्व पर घाटवाले हनुमान मंदिर में भक्ति...

श्री हनुमान जयंती के पावन पर्व पर घाटवाले हनुमान मंदिर में भक्ति और विकास का संगम..

0
34

गोंदिया। श्री हनुमान जयंती के पावन अवसर पर गोंदिया शहर के घाटवाले श्री हनुमानजी मंदिर परिसर (अंडर ग्राउंड रोड) में “घाटवाले हनुमानजी” एवं “जय श्री महाकाल” के डिजिटल फलक का भव्य अनावरण समारोह पूर्व विधायक राजेंद्र जैन के हस्ते संपन्न हुआ।इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिला। पूर्व विधायक राजेंद्र जैन ने श्री हनुमानजी एवं बाबा महाकालजी की महाआरती में सहभागी होकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा महाआरती का लाभ लेकर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों के लिए आरोग्य, सुख, समृद्धि एवं विकास की कामना की।

blank

 

इस अवसर पर सर्वश्री देवेंद्रनाथ चौबे, लोकेश(कल्लू)यादव, राजू एन.जैन, अमित भालेराव, हेमेंद्र पोद्दार, कान्हा यादव, अजय यादव, हरगोविंद चौरसिया, रौनक ठाकुर, तुषार ऊके, नरेंद्र बेलगे, शरभ मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।