29.7 C
Gondiā
Saturday, June 6, 2026
Home हिंदी खबरे भिन्न भाषी साहित्य मंडल की मासिक श्रंखला-गीत, ग़ज़ल मुक्तक एवं हास्य से...

भिन्न भाषी साहित्य मंडल की मासिक श्रंखला-गीत, ग़ज़ल मुक्तक एवं हास्य से सराबोर रही कवि- गोष्ठी

0
48

blank

गोंदिया. सत्तर वर्षों से अपनी साहित्यिक गतिविधियों में संलग्न नगर की साहित्यिक संस्था भिन्न भाषी साहित्य मंडल की मासिक कवि-गोष्ठियों में प्रतिमाह किसी न किसी नई प्रतिभा का आगमन होता है जिससे संस्था के सदस्य परिवार में वृद्धि के साथ ही नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होता है। इसी प्रयास में संस्था के अप्रैल माह की कवि गोष्ठी का आयोजन रविवार दिनांक २६ अप्रैल को संध्या पूर्व ५ बजे से ओबीसी रेलवे कर्मचारी असोसिएशन कार्यालय, रेलवे स्टेशन के पास में किया गया। बतौर अध्यक्ष संस्था के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कवि पत्रकार श्री माणिक गेडाम,प्रमुख अतिथि वरिष्ठ कवि, संस्था के उपाध्यक्ष श्री प्रकाश मिश्रा, विशेष अतिथि कवयित्री शरीफा पठान पदमपुर आमगांव, संचालक वरिष्ठ कवि संस्था के कोषाध्यक्ष श्री रमेश शर्मा एवं प्रभारी संयोजक वरिष्ठ कवि श्री चिरंजीव बिसेन मंच पर उपस्थित थे।
अतिथियों ने मां शारदा के छायाचित्र का पूजन कर गोष्ठी का आगाज किया। अतिथि स्वागत संस्था के उपाध्यक्ष श्री छगन पंचे छगन, सदस्य किशनलाल सिंह गुरु, संजय बिसेन, रोमेन्द्र बोरकर एवं संतोष सिंह नैकाने ने किया। कवि गीतकार श्री संतोष सिंह नैकाने के मधुर स्वरों में माँ शारदा की मनमोहक वंदना से गोष्ठी का शुभारंभ हुआ जिसमें सर्वश्री विजय मेश्राम, किशनलाल सिंह गुरु, मनोज बोरकर मुसव्विर, संजय बिसेन, रोमेन्द्र बोरकर, शरीफा पठान, कीर्ति अग्रवाल, निखिलेशसिंह यादव, डा. अनुराग नागपुरे, चिरंजीव बिसेन, छगन पंचे छगन, प्रकाश मिश्रा, माणिक गेडाम, शशि तिवारी एवं रमेश शर्मा के काव्य पाठ ने गोष्ठी को गरीमा पूर्ण ऊंचाई प्रदान की। विशेष कर श्री नैकाने की शारदा वंदना, डा. अनुराग नागपुरे की ग़ज़, ने अच्छा प्रभाव जमाया।
अध्यक्षीय सम्बोधन में कविवर श्री माणिक गेडाम ने सस्था की ७० वर्षीय यात्रा एवं उसकी सतत् जारी गतिविधियों के लिये सभी पदाधिकारी एवं सहयोगियों का अभिनंदन करते हुए उपस्थित कवियों से सदैव अपनी सहभागिता बनाए रखने का अनुरोध किया। अप्रैल माह वरिष्ठ कवि श्री माणिक गेडाम, श्री रमेश शर्मा एवं श्री सुरेन्द्र जगने का जन्म दिन होने पर उन्हें बधाई एवंम स्वस्थ दीर्घायु जीवन की शुभकामनायें दी गई।
आरंभिक कार्यवाही का संचालन संस्था के संयोजक श्री शशि तिवारी, कवि गोष्ठी का छोटी छोटी टिप्पणियों के साथ बेहतरीन संचालन श्री रमेश शर्मा ने किया। भीषण गर्मी के बावजूद भी कवियों एवं रसिकों की उपस्थिति के लिये सचिव श्री मनोज एल जोशी ने हृदय से आभार माना। अल्पोहार के पश्चात गोष्टी का समापन हुआ। लोकेश यादव, हर्षल ईश्वरकर आदि ने व्यवस्था में सहयोग किया।

blank