अगली सभा 30 अप्रैल को
गोंदिया:: अन्न व औषध प्रशासन गोंदिया द्वारा दिनांक 28 अप्रैल को उपविभागीय अधिकारी कार्यालय के सभागृह से गोंदिया रेस्टोरेंट संचालकों के साथ पनीर व चीज अनलॉग को लेकर एवं अन्न विभाग की पूरी अति आवश्यक जानकारी अन्न व औषध प्रशासन की उपायुक्त अमृता शिर्के एवं अधिकारी चैतन्य नानोटे ने दी.उसी के साथ जो रेस्तरां होटल के संचालक आज के सभा में उपस्थित नहीं हो पाए उनके लिए अगली सभा 30 अप्रैल को दोपहर 12.30 बजे उपविभागीय अधिकारी सभागृह तहसील कार्यालय गोंदिया में रखने की जानकारी श्रीमती शिर्के इन्होने दि.
सभा में प्रमुख रूप से गोंदिया रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश सेठ, राजेश चावड़ा, राजेश अग्रवाल, लक्की सिंग भाटिया, संदेश बनसोड, नीरज रंगलानी, विवेक बजाज, रमनदीप होरा, रब्बू जैन, शाहरुख सोलंकी, सोहेब सोलंकी, अमित अनवानी, रहमतकर आदि उपस्थित थे.अगली सभा में बाकी सभी रेस्टोरेंट संचालकों से उपस्थित रहने की अपील अखिलेश सेठ ने की है.





