गोंदिया=. जिले में सोलर उपभोक्ताओं व सोलर व्यवसाय से जुड़े विक्रेताओं के हितों की रक्षा तथा उनकी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से गोंदिया डिस्ट्रिक्ट सोलर एसोसिएशन का गठन किया गया. एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवम कमलेश अग्रवाल (खोखरे) ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य सोलर उपभोक्ताओं को सही मार्गदर्शन प्रदान करना, गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करना तथा सोलर विक्रेताओं की समस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर उनका समाधान कराना है. उन्होंने कहा कि एसोसिएशन जिले में सौर ऊर्जा के प्रति बढ़ाने, गुणवत्तापूर्ण सोलर सेवाओं को प्रोत्साहित करने तथा सोलर उद्योग के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य करेगा. गठित कार्यक्रारिणी में अध्यक्ष शिवम कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष वैभव युवांठन्त्र मारेयडे, सचिव दिमंथर तुकाराम सातवणे, सहसचिव पियूष राजेंद्र तिवारी, कोषाध्यक्ष आशीष रामदेव माखींजा, सदस्यों में कौस्तुभ सुनील देवकते,बिरेंद्र रमेश भैसरे,अर्पित राधेश्याम अग्रवाल, मुबारक रशीद शेख, अजय महेश ढेकवार, आदित्य देवराम बागडकर का समावेश है. जिले के सभी सोलर विक्रेताओं व उपभोक्ताओं से संगठन के साथ जुडकर सौर ऊर्जा के प्रचार व सोलर क्षेत्र के विकास में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया है.





