गौमाता की सेवा से जीवन में सुख-शांति का संदेश
गोंदिया- अपने जन्मदिन के पावन अवसर पर सांसद श्री राजेंद्र जैन ने आज श्रीकृष्ण गौरक्षण सभा (गौशाला–पांजरापोल), पिंडकेपार रोड, गोंदिया पहुँचकर गौमाता का विधिवत पूजन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गौसेवा श्रद्धा, भक्ति और समर्पण का प्रतीक है। गौमाता की सेवा से जीवन में सुख-सौभाग्य के साथ मन को अद्भुत शांति प्राप्त होती है।इस अवसर पर श्री राजेंद्र जैन का राज्यसभा सांसद के रूप में अविरोध निर्वाचित होने पर समिति की ओर से सत्कार किया गया।
इस अवसर पर श्री सुरेशकुमार अग्रवाल परिवार द्वारा (गुडाखू वाले) स्व.राम करणजी अग्रवाल के स्मृती मे निर्मित गौमाता के दाना चारा गोडाऊन का लोकार्पण व सांसद श्री प्रफुल पटेलजी के प्रयासों से श्रीकृष्ण गौरक्षण सभा (गौशाला) को आवारभिंत का निर्माण का भूमिपूजन सांसद श्री राजेंद्र जैन के हस्ते संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सर्वश्री राजेन्द्र जैन, शंकरलाल अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, रमाकान्त अग्रवाल, दिनेश जयपुरिया, गुलाबचंद पोद्दार, शैलेंद्र लेकरिया, राजेश व्यास, नरेश जैन, निखिल जैन, संजय काला, संतोष काला, वृषभ काला, रोहित जैन, हर्षल पवार, राजेश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, राम अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, लकी केडिया, दिनेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सतीश गुप्ता, राहुल अग्रवाल, माधुरी नासरे, राजेश दवे, नानू मुदलियार, राजकुमार जैन, जयंत कछवाह, अमोल बेलगे, संकल्प जैन, प्रथम जैन, सुमित बैस, केतन तुरकर, शिवम अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, रवि मूंदड़ा, पप्पू महाराज, आर्यन जैन, रवि रामटेकर, हरगोविंद चौरसिया, मृत्युंजय सिंह, आलोक दीवेदी, निर्मला मिश्रा, सुनील पटले, शैलेश वासनिक, रौनक ठाकुर, नरेंद्र बेलगे, कान्हा बघेले, शरभ मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं विश्वस्त मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।





