28.7 C
Gondiā
Monday, August 10, 2026
Home हिंदी खबरे तांबे के तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6.16 लाख रु. का...

तांबे के तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6.16 लाख रु. का माल जब्त

0
9

गोंदिया. डुग्गीपार थाने के तहत कोहमारा स्थित हार्डवेयर दुकान का ताला तोड़कर तांबे के तार चोरी करने वाले आरोपी को स्थानीय अपराध शाखा गोंदिया की टीम ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से चोरी किए गए 210 किलो तांबे के तार और वारदात में इस्तेमाल की गई कार सहित कुल 6 लाख 16 हजार रु. का माल जब्त किया गया है. आरोपी ने नवेगांवबांध टी-पॉइंट स्थित एक अन्य हार्डवेयर दुकान में भी चोरी करने की बात कबूल की है.
जानकारी के अनुसार, कोहमारा निवासी नंदकिशोर खुशाल कापगते (38) ने डुग्गीपार थाने में उनकी मोटरपंप बिक्री व रिवाइंडिंग की दुकान का ताला तोड़कर करीब 100 किलो तांबे के तार और नकदी सहित कुल 60 हजार रु. का माल चोरी होने की शिकायत दर्ज की थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे ने स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक रेवचंद सिंगनजुडे को मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए. इसके बाद स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने तकनीकी जांच और गोपनीय सूचना के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की. 9 अगस्त को पुलिस टीम को सूचना मिली कि वारदात में भंडारा जिले के अर्जुनी पुनर्वसन/गिरोला निवासी अविनाश विजय राघोर्ते (29) और उसके साथी शामिल हैं. पुलिस ने भंडारा से अविनाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर कोहमारा स्थित हार्डवेयर दुकान तथा नवेगांवबांध टी-पॉइंट स्थित संजय हार्डवेयर दुकान में चोरी करने की बात कबुल की. आरोपी के पास से पुलिस ने 1 लाख 16 हजार रु. कीमत का 210 किलो तांबे के तार, 5 लाख रु. कीमत की चौपहिया वाहन ऐसा कुल 6 लाख 16 हजार रु. का माल जब्त किया है. आरोपी को आगे की जांच के लिए डुग्गीपार पुलिस के हवाले कर दिया गया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक रेवचंद सिंगनजुडे के मार्गदर्शन में की गई.

blank