33.9 C
Gondiā
Sunday, June 7, 2026
Home राष्ट्रीय देश स्कूलों पर नक्सली हमले की आशंका

स्कूलों पर नक्सली हमले की आशंका

0
18

जगदलपुर- (एजेंसी)
–छत्तीसगढ. सरकार ने राज्य के स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था कड.ी करने के लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किया है.
सरकार ने यह निर्णय केंद्र सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा स्कूलों पर नक्सली हमलों की आशंका में एक मानक वर्तमान कार्यप्रणाली जारी करने के बाद लिया है. जिसके मुताबिक स्थानीय स्तर पर पुलिस अधिकारी इलाके के हाई प्रोफाइल स्कूलों का चयन करके एक सूची बनाएंगे और वहां पर स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर लागू किया जाएगा. चिह्न्ति स्कूलों में तीन या चार बडे. गेट बनाए जाएंगे, जहां 24 घंटे तीन गार्ड की तैनाती रहेगी. सीसीटीवी से कक्षाओं और मुख्य द्वार की हर हलचल पर नजर रखी जाएगी.

blank