40.3 C
Gondiā
Saturday, June 13, 2026
Home हिंदी खबरे नूतन विद्यालय में अटल टिंकरिंग लैब अंतर्गत आंतरशालेय विज्ञान प्रदर्शन

नूतन विद्यालय में अटल टिंकरिंग लैब अंतर्गत आंतरशालेय विज्ञान प्रदर्शन

0
146

blank

गोंदिया। श्री राष्ट्रीय शिक्षण संस्था, गोंदिया द्वारा संचालित नूतन विद्यालय, सिविल लाईन्स, गोंदिया में अटल टिंकरिंग लैब अंतर्गत आंतरशालेय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें नूतन विद्यालय, सिविल लाईन्स, गोंदिया, नूतन विद्यालय, रामनगर गोंदिया, नूतन इंग्लिश स्कूल, गोंदिया, श्री छत्रपति शिवाजीराजे पब्लिक स्कूल, गोंदिया, श्री कमलाकरराव केशवराव इंगले ज्यु. कॉलेज, गोंदिया, श्रीराम विद्यालय, खमारी, श्री आर. एस. डोये ज्यु. कॉलेज, खमारी के विद्यार्थियों ने सहभाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के सचिव अमृत कमलाकर इंगले ने की। उद्घाटक के रूप में संस्था सदस्य कल्पनाताई कमलाकरराव इंगले मंच पर उपस्थित थीं। प्रमुख अतिथि के रूप में संस्था उपाध्यक्ष अजय कमलाकराव इंगले, विशेष अतिथि के रूप में इंचार्ज प्रिंसीपल चेतना शिंदे, श्रीराम विद्यालय के मुख्याध्यापक विनोद रावते, प्रिंसीपल ज्योति बिसेन, प्रिंसीपल दीपमाला कुंडेटकर, कॉलेज इंचार्ज उमाशंकर चौधरी, दिनेश राणे, एटीएल लैब इंचार्ज राजेश्वर कटरे, मिडल विभाग इंचार्ज जी. आर. कापगते, रामनगर विद्यालय इंचार्ज दूधराम राऊत, मुख्य अतिथि के रूप में इंजि.अनिल पशीने, अजय शामका, परशुराम, अभिषेक अंबष्ट, रोहित बादुले, धर्मेश अग्रवाल, विद्यालय के मुख्याध्यापक वाय. पी. बोरकर उपस्थित थे।
सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों द्वारा माता सरस्वती का पूजन, दीप प्रज्जवलन के पश्चात शालेय विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना की गई। तत्पश्चात पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया गया।श्रीमती कल्पनाताई कमलाकरराव इंगले द्वारा फीता काटकर विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।नूतन विद्यालय, गोंदिया तथा श्रीराम विद्यालय, खमारी के विद्यार्थी द्वारा स्कूल लैब में स्वयं बनाये हुए ड्रोन को रिमोट द्वारा उड़ाकर कार्यक्रम के दौरान प्रात्यक्षिक किया गया, जिसकी उपस्थितजनों ने काफी सराहना की।
इस अवसर पर उत्कृष्ट माडेल का चयन कर उपस्थित अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार नूतन विद्यालय की महिमा सुनीलकुमार लिल्हारे एवं समूह, द्वितीय पुरस्कार नूतन इंग्लिश स्कूल के दुर्गाप्रसाद सूरजलाल गिरेपुंजे, तृतीय पुरस्कार श्रीराम विद्यालय, खमारी के रंजीत तावाड़े तथा नूतन विद्यालय, रामनगर शाखा की लीना रहांगडाले एवं समूह को प्रदान किया गया। इसके अलावा नूतन इंग्लिश स्कूल के कुणाल तुषार देशमुख तथा नूतन विद्यालय के चैतन्य गुरवे को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही मार्गदर्शक शिक्षकों को भी स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया। समस्त प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किये गये।उद्घाटक श्रीमती कल्पनाताई कमलाकरराव इंगले ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें उत्कृष्ट कार्य हेतु बधाई दी।प्रमुख अतिथि श्री अजय कमलाकरराव इंगले ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय निरंतर प्रगतिपथ पर है, जिसका लाभ शहर के विभिन्न भागों में रहनेवाले विद्यार्थियों को मिलता रहेगा।अध्यक्षीय संबोधन में श्री अमृत कमलाकर इंगले ने बताया गोंदिया शहर की प्रथम अत्याधुनिक प्रयोगशाला आज नूतन विद्यालय में है। साथ ही यह भी कहा कि इस प्रयोगशाला के माध्यम से वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाले विद्यार्थियों की अमूर्त कल्पनाओं को मूर्त रूप देने का कार्य संस्था द्वारा निरंतर किया जाता रहेगा। उन्होंने अपने संबोधन में संस्था द्वारा संचालित सभी स्कूल-कॉलेजों के कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में संबंधित शालाओं के विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके पालक एवं परिसर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने विज्ञान प्रदर्शनी में रखे गये विभिन्न माडेल को देखकर उनकी सराहना की।कार्यक्रम का संचालन सुनिंद्र मेश्राम तथा आभार प्रदर्शन मीनाक्षी दुबे ने किया। सफलतार्थ सभी शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारियों द्वारा अथक परिश्रम किया गया।