
गोंदिया/बालाघाट 10 जुलाई – मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले की लांजी तहसील के देवरबेली चौकी क्षेत्र के पुजारीटोला के जंगल में पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली मारे गए। मारे गए नक्सलियों मे एक महिला और एक पुरुष शामिल है। वहीं मुठभेड़ में तीन नक्सली भाग गए। पुलिस ने दोनों नक्सलियों के पास से बंदूकें, मग्जीन सहित अन्य सामग्रियों को जब्त किया है। पुरुष नक्सली का नाम मंगेश और महिला का नाम नंदा है। दोनों नक्सली पर आठ लाख का इनाम घोषित था। पुजारी टोला के दो घरों में नक्सली थे। रात्रि करीब 11 बजे जब दो नक्सली जिसमें एक 22 वर्षीय महिला जिसका का नाम नंदा एवं 30 वर्षीय पुरुष नक्सली मंगेश ये दोनों जैसे ही घर के बाहर निकले पास एक एस एल आर. और 315 राइफल थी। पुलिस को देख दोनों ने ही पोजिसन लेकर फायर करने वाले ही थे कि हॉक फोर्स के एक जवान ने दोनों को गोली मार दी । दोनों ही नक्सली घटना स्थल पर ही मारे गए वही अन्य घर मे छुपे नक्सली भागने मे सफल हो गए ।
पुलिस महानिदेशक विजय कुमार सिंह ने पत्रकारवार्ता में बुधवार को स्वीकार किया है कि प्रदेश के बालाघाट-मंडला के बाद अब नक्सली डिंडौरी और अमरकंटक की तरफ अपना नेटवर्क फैला रहे हैं।पुलिस महानिदेशक बालाघाट में मंगलवार को नक्सली मुठभेड़ में दो नक्सली युवक राजनांदगांव का अशोक उर्फ मंगेश और बस्तर की युवती नंदे के मारे जाने के बाद चर्चा करते रहे थे।उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों से मिले वायरलैस सेट और एसएलआर, पुलिस या अर्द्धसैनिक बलों के होने की संभावना जताई जा रही है। वे बोले इसकी जांच चल रही है।डीजीपी ने कहा कि बालाघाट में हॉक फोर्स के जिन जवानों ने नक्सलियों से मुठभेड़ की उन्हें इनाम दिया जाएगा। कितने पुलिसकर्मियों को कितना इनाम दिया जाएगा, यह अभी तय नहीं किया है।नक्सली मुठभेड़ के बाद स्थानीय पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं, क्योंकि इसके बाद नक्सली दलम प्रतिक्रिया में हिंसक घटनाओं को अंजाम दे सकता है।





