गोंदिया। 13 सितंबर:-भंडारा अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक के संचालक गोपीचंद थावानी ने आज जिले के पालकमंत्री डॉ. परिणय फुके के नेतृत्व में आज उनके हस्ते पार्टी में प्रवेश किया। पालकमंत्री ने बैंक संचालक श्री थावानी के पार्टी के प्रति विश्वास जताकर जो निर्णय लिया उसका स्वागत करते हुए उन्हें पक्ष का दुप्पटा पहनाकर उनका अभिनंदन किया। पालकमंत्री ने कहा, आज अर्बन बैंक का लगभग पूरा संचालक मंडल भाजपामय हो गया है। मेरा संकल्प है कि पूरे को-ऑपरेटिव सेक्टर पर भाजपा का परचम फहरे और इसके लिए मेरे प्रयास जारी है। इस प्रवेश पर अर्बन बैंक के संचालक महेश जैन, साजनदास वाधवानी, नानकराम जोतवानी, महेश लालवानी, जगदीश लालवानी, महेश आहूजा, अशोक जयसिंघानी, श्री पटेल, विक्की थावानी, भगत ठकरानी, श्री मोतिरामजी आदि की उपस्थिति रही।





