गोंदिया-क्रीड़ा व युवक सेवा संचलनालय ,महाराष्ट्र राज्य पुणे के अंतर्गत जिल्हा क्रीड़ा परिषद व जिल्हा क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय गोंदिया द्वारा आयोजित जिल्हा स्तरीय शालेय डॉजबाल अंडर 19 छात्र-छात्राओ की स्पर्धा स्थानिय सिंधी स्कूल मे आयोजित की गय़ी थी.उस स्पर्धा मे श्री गुजराती केलवणी मंडल द्वरा संचालित एस.एम.पटेल कनिष्ट विद्यालय के छात्रो ने एन.एम.डी.कॉलेज को पराजित कर प्रथम स्थान अर्जित किया. विजेता टीम में हर्षद भंडारकर ,सागर परिहार ,आदित्य बिसेन,देवेंद्र पतेह ,रेहानस जेठवा ,अभिषेक हरिनखेड़े,मोहित कोल्हे,सोयल राहंगडाले,अर्पित हनवते ,समीर केवट ,अथर्व नरुले,तुसार सुग्गू का समावेश था.सफलता पर संस्था के अध्य्क्ष प्रफुल भाई पटेल ,दीपम पटेल ,अजय वडेरा ,जयेश पटेल ,विजय जोशी,चन्द्रेश माधवानी ,एवम कार्यकरणी के सभी सदस्योने वैसेही विदयालय की प्राचार्या रिजवाना अहमद, खेल शिक्षक मनीष माथरे एव सभी शिक्षकोंने शुभकामनाँए दि.




