27 C
Gondiā
Tuesday, August 4, 2026
Home राजकीय विधायक अग्रवाल के भाजपा मे जातेही काँग्रेस उतारेगी ओबीसी उम्मीदवार

विधायक अग्रवाल के भाजपा मे जातेही काँग्रेस उतारेगी ओबीसी उम्मीदवार

0
87

गोंदिया,27 सितंबर। गोंदिया विधानसभा मतदारसंघ के कांग्रेसी विधायक गोपालदास अग्रवाल के भाजपा में जाने की भूमिका से राजनीतिक गलियारों में चर्चा गरम है। वही पित्रमोक्ष शनिवार को समाप्त होते ही,इतवार से शुभ घड़ियां प्रारंभ हो रही है। संभवतः इतवार को इस खेल से पर्दा उठने की उम्मीद लग रही है।विधायक गोपालदास अग्रवाल के भाजपा में जाने के कदम को वरिष्ठ कांग्रेस आलाकमान के साथ ही जिले के नेताओंने ठोस रूप में ले लिया है। वे गोंदिया विधानसभा की सीट को बचाने के लिये ओबीसी समाज का उम्मीदवार देने की तय्यारी मे लगे है। संगठित होकर ये भी दर्शाया जा रहा है कि, हम कही नही जा रहे, और हम सब एक है।

अगर कांग्रेस विधायक अग्रवाल भाजपा मे जाते है तो, उनकी जगह इस सीट से उम्मीदवार के रूप में जिन्होने पार्टी के तरफ आवेदन किया है ।उनमे से विजय बहेकार,अमर वराडे का नाम है।साथ ही काँग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेतांओ इस बार काँग्रेस से पवार समाज का उम्मीदवार मैदान मे उतारने के बारे मे भी सोच रहे है।उस दिशा मे पवार समाज से अच्छा उम्मीदवार कोन हो सकता है इसकी छानबीन भी पार्टी आलाकमान के निर्देश पर जारी हो चूकी है।वही फिलहाल की स्थिती को देखते है तो स्वयंसेवी संस्थाचे जुडे एंव काँग्रेस से पिछले 31 साल से सक्रीय पदाधिकारी एंव कार्यकर्तेा के रुप मे काम करनेवाले विजय बहेकार के साथ ही ओबीसी के आंदोलन मे एंव ट्रकटॅक्टर असो.के माध्यम से पक्ष मे हमेशा सक्रिय रहे विद्यमान महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेस कमिटी के सचिव अमर वराडे संभावित उम्मीदवार के रुप देखे जा रहे है। कांग्रेस विधायक की भाजपा में जाने की खबर के बाद, कांग्रेस के वरिष्ठ आलाकमान नेताओ ने गोंदिया के पुराने निष्ठावान कांग्रेसी नेताओं को विधानसभा चुनाव की धुरा संभालने की जिम्मेदारी सौप दी है।साथ ही पिछले कई वर्षो से राष्ट्रवादी काँग्रेस को छोडकर किसान आंदोलन के माध्यम से काम करनेवाले एंव काँग्रेस नेता नाना पटोले से संपर्क मे हमेशा रहने वाले पुर्व जिला परिषद सदस्य संजय टेंभरे भी काँग्रेस के उम्मीदवारी के लिये प्रयासरत होने की खबरे आ रही है।