गोंदिया।अखिल भारतीय बापू युवा संघटन द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्मरण में उनके आदर्शों और अहिंसा के विचारों को आगे बढ़ाते हुए ग्राम स्तर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर रही है।इस वर्ष संगठन गोंदिया तहसील के ग्राम आसोली क्षेत्र में अपना 10 वा सालाना कार्यक्रम का भव्य रूप में आयोजन कर बापू के विचारों को फैलाने का कार्य कर रही है। अखिल भारतीय बापू युवा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष एड. योगेश अग्रवाल ने बताया कि संगठन पिछले 2009 से गाँधी जयंती मना रही है और इस दिवस में समाजसेवियों को पुरस्कृत, होनहार छात्रों का सम्मान, स्वच्छता संदेश आदि करते आयी है।इस वर्ष ग्राम आसोली में गांधी जयंती के शुभ अवसर पर ग्राम के केन्द्रीय माध्यमिक विद्यालय में सुबह 11.30 बजे से आरोग्य शिविर, होनहार विद्यार्थियों को बापू पदक-पेन कॉपी वितरण व उत्कृष्ट समाजसेवियों का सम्मान किये जाने का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही स्वछता व लोकनृत्य का आयोजन भी संस्था के माध्यम से किया जाएगा।




