गोंदिया.- छोटे छोटे बचत गट समूह व सामान्य गरीब जरुरतमंदों के लिए माय स्कॉय स्टार कंपनी पूणे की योजना वरदान साबित हो रही है. यह कंपनी केवल 25 हजार रु.में होंडा कंपनी की एक्टीवा व टीवीएस कंपनी की जुपीटर दुपहिया उपलब्ध करा रही है. इस योजना का लाभ बड़ी संख्या मे लोग उठा रहे है. ऐसा प्रतिपादन कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी सन्नी नागदेवे ने गौशाला वार्ड में स्थित जायसवाल भवन हाल में महिलाओं के बचत गट समूह को मार्गदर्शन करते हुए किया. नागदेवे ने बताया कि यह कंपनी सन 2013 से कार्यरत है.इस कंपनी के माध्यम से अब तक संपूर्ण देश में 20 हजार से अधिक वाहनों की बिक्री सस्ते दामों पर की गई. इसमे कोई धोखाधड़ी नहीं है. 25 हजार रु.कंपनी के अकाउंट में जमा होने के बाद 3 घंटे में संबंधितों को दुपहिया उपलब्ध हो जाती है. हमारी कंपनी का टीवीएस के साथ अनुबंध है. 25 हजार रु.में वाहन खरीदी के लिए धोखाधड़ी समाचार को नागदेवे ने निरर्थक व अफवा बताया है. अकेले गोंदिया शहर में 100 से अधिक वाहन बचत गट की महिलाओं को सौपे गए है. इसमें कोई धोखाधड़ी नहीं हुई है. यह कंपनी विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही है. कंपनी पिंपरी चिंचवड में खुद का इलेक्ट्रिक बाईक उत्पादन कर रही है. यह जल्द ही मार्केट में आएगी. नागदेवे का कहना है कि 25 हजार रु.में वाहन लेने के बाद उस व्यक्ति को 3 ग्राहक बनाने है. इसके बाद संबंधित व्यक्ति को वाहन की किश्त का भूगतान नहीं करना होता है.श्रीमती मानकर, ज्योती रामटेके, साखरे, अरविंद लाडे, भास्कर, शारदा लक्ष्मी राउत, भूमेश साखरे आदि उपस्थित थे.




