गोंदिया। हजरत मोहम्मद (स.अ.) के पैदाइश दिन को पुरे दुनिया में मुस्लिम समुदाय के लोग जश्न-ए-मिलादुन्नबी के रूप में हर्सोल्लास के साथ मनाते है। इस दिन को सोत्साह संपन्न करने अनेक कार्यक्रमों का आयोजन अपने नबी के याद में किया जाता जाता है। गोंदिया शहर में जश्न-ए-मिलादुन्नबी को सफल बनाने हेतु मुस्लिम समुदाय की मरकजी सीरतुन्नबी कमेटी हर साल भव्य कार्यक्रमो और जलसा व रैली का आयोजन करती आयी है। इस वर्ष मरकजी कमेटी ने नए सदर के रूप में मो. इरफान खान को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
हाल ही में मरकज़ी कमेटी की मीटिंग गोंदिया के ईदगाह मैदान में रखी गई थी। जहाँ कमेटी सदस्यों के अलावा मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित थे। मीटिंग में सर्वसम्मति से मो. इरफान खान को नया सदर चुना गया। विशेष है मोहम्मद इरफान कई सालों से कमेटी से जुड़े हुए है और समाज के कार्यो में आगे रहे है।मीटिंग में हाजी अब्दुल कदीर भाई, हाजी जमील रजवी, हाजी अबरार सिद्दीकी, बबलू खान, मेराज खान, जफ़र अली, जबी खान, यासीन शेख, जहाँगीर भाई, अनीस भाई, शमसुद्दीन भाई, एजाज पठान, अफजल भाई, फजल भाई, सलाम कुरैशी, अयाज भाई, अशफाक भाई, मुजीब बेग, बाबा शाह, असलम भाई, नईम भाई, सोहेल भाई, नुमान भाई, माहिर भाई, अफसर भाई, सै. इनायत अली समेत बड़ी संख्या में उपस्थित मुस्लिम भाइयों ने नए सदर को मुबारकबाद दी।




