27.7 C
Gondiā
Saturday, August 8, 2026
Home हिंदी खबरे अर्जुनी मोरगाव एंव तिरोडा के राँका उम्मीदवारो के लिये पटेल ने ली...

अर्जुनी मोरगाव एंव तिरोडा के राँका उम्मीदवारो के लिये पटेल ने ली बैठक

0
122

गोंदिया,5 अक्तूंबरः- गोंदिया जिले के अर्जुनी मोरगांव एंव तिरोडा विधानसभा मतदारसंघ मे राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी के प्रत्याशीयोंके प्रचारसंबधी चर्चा हेतू काँग्रेस,राष्ट्रवादी काँग्रेस रिपाई कवाडे गट एव आघाडी के सभी पक्ष कार्यकर्ता एंव प्रमुख पदाधिकारीयोकेंसाथ सासंद प्रफुल पटेल ने आज बैठक लेकर आघाडी के चारो विधानसभा मतदारसंघ के उमीदवारो को चुनाव जिताकर लाने के लिये जी जान से जुटने का आवाहन किया है । सभी आपसी मतभेद भुलाकर हमे उमीदवार को जितांना आनेवाले समय मे सत्ता परिवर्तन के बहोत आसार होने से एंव सरकार के प्रती नाराजी होने से काँग्रेस राष्ट्रवादी के नेता एंव कार्यकर्ताओने नाराजी दूर कर काम प्रत्याशी के जीत के लिये एक रहेंगे एैसे विचार व्यक्त किये ।  अर्जुनी मोरगाँव विधानसभा क्षेत्र के राष्ट्रवादी कांग्रेस, कांग्रेस, आर. पी.आय., पी री पा गठबंधन के अधिकृत उम्मीदवार मनोहर चन्द्रिकापुरे के प्रचार हेतु राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता प्रफुल पटेल ने सड़क अर्जुनी में रामलालजी राउत के निवास स्थान पर कांग्रेस पक्ष के नेताओ व पदाधिकारीओ से भेंट कर चर्चा की । इस अवसर पर पूर्व आमदार  राजेन्द्र जैन,  रामलाल राउत,  गंगाधर परशुरामकर, अभय राउत,अनिल राजगिरे,  रेहान शेख, बाबदास येरोला, मीराबाई झोड़वने,  ताराचंद वाल्डे, नासिर शेख, बबन कांबड़े , निशांत राउत, डॉ काशिवार, गजानन परशुरामकर सहित बडी सँख्या में महागठबंधन के नेतागन उपस्थित थे ।

वैसेही तिरोडा विधानसभा क्षेत्र के राष्ट्रवादी कांग्रेस, कांग्रेस, आर. पी.आय., पी री पा गठबंधन के अधिकृत उम्मीदवार रविकांत (गुड्डू) खुशाल बोपचे के प्रचार हेतु आज राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता  प्रफुल पटेल ने गोरेगाँव में कांग्रेस पक्ष के नेताओ व पदाधिकारीओ से भेंट कर चर्चा की । इस अवसर पर पूर्व सासंद डॉ खुशाल बोपचे,पुर्व विधायक राजेंद्र जैन,जिल्हा काँग्रेस के उपाध्यक्ष झामसिंग बघेले,जिल्हा काँग्रेस के महासचिव एंव पुर्व सभापती  पी जी कटरे,जगदीश येरोला,नामदेव किरसान, डेमेंद्र राहंगडाले,अशोक पटले,उमाशंकर बहेकार, केवल बघेले,सी.टी.चौधरी,गुड्डू बोपचे,महाप्रकाश बिजेवार,राहुल कटरे,हरिणखेडे, सहित बडी सँख्या में महागठबंधन के नेतागन उपस्थित थे ।

blank