39 C
Gondiā
Tuesday, June 9, 2026
Home हिंदी खबरे महागठबंधन के युवा उमीदवार को जिताकर लाना हमसब का उद्देश-सासंद पटेल

महागठबंधन के युवा उमीदवार को जिताकर लाना हमसब का उद्देश-सासंद पटेल

0
89

तिरोडा,दि.12ः-तिरोडा विधानसभा मतदारसंघ के राष्ट्रवादी काँग्रेस,काँग्रेस,रिपाई महागठबंधन के उमीदवार रविकांत(गुड्डू)बोपचे इनके चुनावी प्रचार हेतू राष्ट्रवादी काँग्रेस के नेता सांसद प्रफुलभाई पटेलने धुव्वांधार सभाये लेकर सरकार की खामिया गिनाई,वैसेही महागंठबंन के इस क्षेत्र के युवा उमीदवार को जिताकर लाने का हमसब का एकही उद्देश होने की बात की।विधानसभाक्षेत्र अंतर्गत आनेवाले बेरडीपार,सेजगाव,वडेगाव एंव ठाणेगाव मे आयोजित सभा मे भारी संख्या मे काँग्रेस राष्ट्रवादी काँग्रेस,रिपाई के पदाधिकारी,कार्यकर्ताओंने उपस्थिती दर्ज कराकर इसबार महागठबंधन के उमीदवार को जिताने का संकल्प पटेल उपस्थिती मे लिया।सासंद पटेल ने संबोधन मे इस सरकारने पिछले पाच साल मे एैसा कुछ भी काम नही किया जो गिना सके.इसके विपरीत राज्य को हजारो करोड के कर्ज मे डाल दिया है.इस क्षेत्र मे एकभी उद्योग नही आया जो आये थे उन्हे बंद करने का काम सरकारने किया है.कुछ लोग हमारे साथ अन्याय हुवा बोलकर चुनावी मैदान मे है उन्हे यहा तक किसने लाया यह भी हमे सोचना है।blank

तिरोडा तहसिल के एकोडी, सेजगाव,बेरडीपार,वडेगाव, ठाणेगांव में महागठबंधन के तिरोडा क्षेत्र के उमीदवार रविकांत (गुड्डू) खुशाल बोपचे के चुनाव प्रचार हेतु आयोजित सभा को पटेल ने संबोधित किया । सांसद श्री पटेल के इस प्रचार सभा मे पुर्व सासंद डॉ खुशाल बोपचे,पुर्व विधायक राजेंद्र जैन, जिला अध्यक्ष पंचम बिसेन, बँक संचालक घनस्याम मस्करे,तालुका काँग्रेस अध्यक्ष राधेलाल पटले,महिला राँका अध्यक्ष राजलक्ष्मी तुरकर,तालुका राँकाध्यक्ष प्रेम रहागंडाले, कैलाश पटले,मनोज डोंगरे, प्रीति रामटेके, मनोहर राउत, डॉ किशोर पारधी, संध्या ताई गजभिये, प्रदीप मेश्राम, मायाताई शरणागत, देवेंद्र चौधरी, राजू ठाकरे, छायाताई रंगारी, पल्लवीताई भोयर, हेमराज बिसेन, खेमराज पटले, मुन्ना बिंझांडे, आय.टी. पटले,प्रा.एच.एच.पारधी,दागोलाल पटले,सरपंच रवी पटले,नितिन टेंभरे,चेतना पटले,परमानंद भगत,कृष्णकुमार जायस्वाल,संतोष उके,रवि कवरे,निरज उपवंशी,मनोहर राऊत सहित बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे ।

blank