30.6 C
Gondiā
Monday, August 3, 2026
Home हिंदी खबरे मलेशिया में दिव्या भोजवानी का शानदार प्रदर्शन

मलेशिया में दिव्या भोजवानी का शानदार प्रदर्शन

0
45
– ट्राक्स इंटरनेशनल कार्नियल योग स्पर्धा में स्वर्ण पदक
गोंदिया : ट्राक्स इंटरनेशनल एसोसिएशन आॅफ आर्ट्स, कल्चर एंड स्पोर्ट्स (ळफअअउर), मलेशिया द्वारा १० से १५ आॅक्टोबर २०१९ को आयडियल कन्वेंशन सेंटर, शाह आलम में इंटरनेशनल कार्निवल का आयोजन किया गया। योग स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए गोंदिया(महाराष्ट्र) की योग शिक्षिका श्रीमती दिव्या नितिन भोजवानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त और गोंदिया शहर का नाम भारत के योग मानचित्र में अंकित किया।
इस आयोजन को मलेशिया के शिक्षा, स्वास्थ्य, गृह और युवा एवं खेल मंत्रालय का समर्थन प्राप्त था। इस कार्निवल में नृत्य, संगीत, शतरंज व योग की स्पर्धाओंं का आयोजन किया गया। योग स्पर्धा के समन्वयक योगाचार्य राधाकृष्णन के अनुसार इस स्पर्धा में मलेशिया के अलावा भारत, पाकिस्तान, रूस, हांगकांग, नेपाल,  तुर्की, सिंगापुर जैसे नौ देशों के प्रतिस्पर्धियों ने भाग लिया।
इस उपलब्धि पर ळफअअउर के अध्यक्ष विजय सुब्रमण्यम द्वारा श्रीमती दिव्या को स्वर्ण पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। श्रीमती दिव्या नितिन भोजवानी ने इस सफलता का श्रेय अपने परिवार, गुरुजनों आचार्य निरंजन मूर्ति बेंगलुरु और अपनी कोच सुप्रिया चौधरी पुणे और मित्रों को दिया है। उल्लेखनीय है कि श्रीमती दिव्या ने पहले भी कई राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय योग स्पधार्ओं में अपने प्रदर्शन से गोंदिया शहर का नाम रोशन किया है। शहर की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों और सामाजिक संस्थाओं ने इस समाचार पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामनाएं श्रीमती दिव्या को प्रेषित की हैं।