26.9 C
Gondiā
Thursday, August 13, 2026
Home हिंदी खबरे युवाओ की आवाज संगठन की श्रीमती सिंगनधुपे जिल्हासचिव एंव कुंदा भाष्कर बनी...

युवाओ की आवाज संगठन की श्रीमती सिंगनधुपे जिल्हासचिव एंव कुंदा भाष्कर बनी शहर अध्यक्ष

0
56

गोंदिया,22 नवबंरः स्थानीय विश्राम गृह में युवाओं की आवाज ग़ैरराजकीय संग़ठन की संपन्न हूई मासिक सभा मे जिल्हा कार्यकारणी के सचिव पद पर श्रीमती चंदाताई सिंगनधुपे (से.नि- शिक्षक) का चयन किया गया। वैसेही गोंदिया शहर महिला अध्यक्ष पद पर श्रीमती कुंदाताई भाष्कर (अध्यक्ष- मानवाधिकार) ,महिला उपाध्यक्ष पद पर निशाताई सादेपाचे का चयन कर नियुक्ती पत्र सोंपा गया। इस सभा की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष सचिन रहागंडाले ने की। संगठन में सभी पदाधिकारीयो को किस तरह कार्य करना, संग़ठन के द्वारा आगमी जनहित कार्य कैसे करना एव संग़ठन से होने वाले सभी कार्यो की जानकारी  जिल्हा उपाध्यक्ष जनाब जाकिर ने इस अवसर पर दी। गोंदिया तहसील में प्रत्येक ग्रामो में संग़ठन की शाखए निर्मित कर संघठन का विस्तारीकरण करने हेतु गोंदिया तालुका अध्यक्ष यशवंत मेश्राम ने संकल्प लिया। जिल्हा प्रचारप्रमुख विजय राहंगडाले ने सभा की प्रस्तावना रखी। सभा मे सत्यम बहेकर( माजी सदस्य-पंचायत समिति), जिल्हा कोषाध्यक्ष निखिल शुलोधिया,महासचिव मंगेश शेंडे, वशिम शेख , सचिन तुरकर, ओमप्रकाश पारधी, इमरान कुरैशी, तालुकाउपाध्यक्ष सुभम मेश्राम, तालुका प्रचार प्रमुख नितेश पागोड़े, सक्रिय सदस्य – महेंद्र हरिनखेड़े, चौधरी (सरपंच आम्भोरा), संतोष शरणागत आदि उपस्थित थे।

blank