40.6 C
Gondiā
Sunday, June 7, 2026
Home हिंदी खबरे काव्य दोपहर में कवियों की शानदार काव्य प्रस्तुति

काव्य दोपहर में कवियों की शानदार काव्य प्रस्तुति

0
33

साहित्य मण्डल की मासिक सभा सम्पन्न
गोंदिया। ठंड का मौसम,कुनकुनी धूप और मंदिर के आसपास का प्राकृतिक वातावरण, ऐसे में कवियों का काव्यपाठ; एक अनोखी पहल की साहित्य मंडल गोंदिया ने 15 दिसम्बर रविवार को शिव धाम भागवतटोला में  कवियोंनो की शानदार काव्य प्रस्तुति की।
कवि छगन पंचे के संयोजन में आयोजित काव्य दोपहर की अध्यक्षता सेवानिवृत्त अध्यापक चिरंजीव बिसेन ने की। बतौर अतिथि राधेश्याम रहांगडाले,भरत रहांगडाले, सुरेन्द्र जायसवाल उपस्थित थे। माँ शारदे की मधुर स्वरों में वंदना कर कवि शशि तिवारी ने कार्यक्रम को गति प्रदान की। युवा कवि निखिलेशसिंह यादव ने छंद व गीत सुनाकर अच्छा समा बाँधा,कवि छगन पंचे ‘छगन’ ने दरिन्दगी की दिन-प्रतिदिन हो रही घटनाओं पर कविता के माध्यम से रोष व्यक्त किया। वरिष्ठ कवि प्रकाश मिश्रा ने गीत व हास्य की रचनाओं से वाहवाही लूटी। मनोज बोरकर ‘मुसव्विर’ की ग़ज़लों से श्रोता मुग्ध हुए। चिरंजीव बिसेन ने समसामयिक रचनाओं से प्रभाव जमाया। वरिष्ठ कवि शशि तिवारी ने मुक्तकों, गीत, ग़ज़ल, छंद व कुंडलियाँ सुनाकर सभी का दिल जीता; वहीं कविवर रमेश शर्मा ने गीत ‘मधु प्याले तुम और दो प्रिये सागर तो रीत नहीं जाएगा’ सुनाकर काव्य दोपहर का गरिमापूर्ण समापन किया। लाज़वाब मुक्तकों एवं शेरों के साथ संचालन का कुशल दायित्व रमेश शर्मा ने निर्वाह किया। अध्यक्षीय उद्गार में चिरंजीव बिसेन ने साहित्य मंडल की प्रतिमाह गतिविधि जारी रखने व सहयोग देने की बात कही। आभार मनोज बोरकर ने माना।

blank