30.7 C
Gondiā
Saturday, August 1, 2026
Home हिंदी खबरे मानधन की रक्कम से आशा सेविकाओं को नगराध्यक्ष बारेवार ने बांटी सुरक्षा...

मानधन की रक्कम से आशा सेविकाओं को नगराध्यक्ष बारेवार ने बांटी सुरक्षा किट

0
320

गोरेगाव,21 अप्रेलः- कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम हेतु विभिन्न स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज गोरेगांव शहर की सभी आशा सेविकाओं जिन्हें घर घर जाकर सर्वे आदि का कार्य करना पड़ता है उन्हे  नगराध्यक्ष आशीष बारेवार द्वारा नगराध्यक्ष के रूप में मिलने वाले मानधन कि रकम से खरीदकर 12 PPE kit (सुरक्षा किट ) प्रदान की ।
साथ ही सबका सम्मान करते हुए उन्हें इस संकट के समय में सेवा देने हेतु धन्यवाद दीया। इस कार्य में विकास बारेवार ,नितिन बरेवार,प्रवीण जैन, संजय घासले, राहुल भदाडे आदि ने सहयोग किया। इस से पहले सभी २४ डॉक्टर को भी PPE kit दी गई थी, आशीष बारेवार लॉक डाउन की वजह से संकट का सामना कर रहे ज़रूरतमंद लोगों की हरसंभव मदत करने की कोशिश कर रहे है । उनका मानना है की जितनी गम्भीर समस्या कोरोना वायरस है उतना ही गम्भीर लॉक डाउन के समय ज़रूरत मंद लोगों की मदत करना भी है ।