
गोंदिया-लॉकडाऊन के बाद राज्य की सीमा के साथ जिले की एवं तहसील की सिमाएं सील कर दी गई है। बावजूद लंबी दुरी तय कर मजदूरों की टोली अपने गांव की ओर पैदल-पैदल पहुंच रही है। मुसाफिर पैदल-पैदल चलते हुए जब किसी व्यक्तियों को दिखाई देते है तो मदद के तौर पर उन्हें ट्रैक्टर या अन्य चौपहिया वाहनों से सीमा तक सफर करा रहे है। लेकिन मुसाफिरों की मदद कई मुसीबत न बन जाए इसका डर भी सताने लग गया है। क्योंकि सड़क से विभिन्न राज्यों से पैदल चलने वाले मुसाफिर सफर करते समय एक-दुसरे के साथी बन जाते है, जिससे उनका एक-दुसरे के साथ संपर्क आ जाता है।
बता दे कि गोरेगांव तहसील व सड़क अर्जुनी तहसील की सीमा पर स्थित मुरदोली मार्ग पर चेक पोस्ट तैयार किया गया है। इस मार्ग से कोई व्यक्ति, वाहन या मुसाफिर जाते हुए दिखाई देता है तो उनकी जांच एवं जानकारी ली जाती है। दुसरे राज्य या जिले से मजदूर आते है तो उन्हें वहीं पर ही रोककर आगे जाने नहीं दिया जाता। इनमें से अनेक मजदूर रेड झोन नागपुर जिला, हैदराबाद, तेलंगाना आदि राज्य व शहरों से आते दिखाई देते है। जब यह सड़क से पैदल-पैदल चलकर आगे की ओर बढ़ते है तो इस दौरान उन्हें विभिन्न जिले एवं राज्यों से आने वाले मुसाफिर एक-दुसरे के सहारे से चलने के लिए साथी बन जाते है। जब यह एक साथ आगे की ओर बढ़ते है तो वे एक-दुसरे के संपर्क में आ जाते है। ऐसे में कोई व्यक्ति उन्हें मदद के रूप में ट्रैक्टर में भरकर सीमा तक पहुंचाते है तो सभी को एक ही साथ बिठाया जाता है, जो सोशल डिस्टेन्स का पुरा-पुरा उल्लंघन हो जाता है। हालांकि मददगार की कोई भावना नहीं रहती की सोशल डिस्टेन्स का उल्लंघन नहीं करने की बल्कि उसकी भावना यह रहती है कि वे सुरक्षित घर तक पहुंचे। किंतु इस तरह की मुसाफिरों की मददगार कई मुसीबत न बन जाए इसका डर भी अब सताने लग गया है।
………………….
सीमा पर की जाती है जांच
मुरदोली मार्ग पर चेक पोस्ट लगाई गई है। इस मार्ग से कोई भी मुसाफिर या वाहन गुजरता है तो उसकी जांच की जाती है। मजदूर दिखाई देते है तो उन्हें नियम के अनुसार प्रवेश नहीं कराया जाता। इसकी जानकारी संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाती है। मुरदोली चेक पोस्ट से इधर से उधर जाने वाले मजदूरों को वापस लौटाया जाता है, किंतु बताया जाता है कि मजदूर यहां से लौटकर चोरी के मार्ग से आगे का सफर करता है। लेकिन इसकी अधिकृत जानकारी नहीं है।
– किशोर लिल्हारे, पुलिस निरीक्षक, चेक पोस्ट मुरदोली (गोरेगांव)





