आमगांव,28 अप्रेल:आमगाव पुलीस अंतर्गत आनेवाली देवरी मार्ग पर स्थित ग्राम बाम्हणी में एक बेटे ने कु-हाडी के दांड से अपनी ही माँ को मार कर उसकी हत्या कर किये जाने की घटना आज मंगलवार को सामने आयी है।पुलीस ने आरोपी बेटे को हिरासत मे ले लिया है।
घटना के संदर्भ में बताया गया कि ग्राम बाम्हणी निवासी प्रमोद मनीराम शेंडे उम्र 38 वर्ष यह बकरी के गोठे ( तबेले ) मे खटिया लगाकर सोया करता था। आज 28 अप्रैल को सुबह करीबन 6.30 बजे तबेले मे सोया हुआ था। प्रमोद की माॅ श्रीमती मिनाबाई मनीराम शेंडे उम्र – 55 वर्ष बकरी का तबेला साफ करने गयी, और सोये हुए बेटे प्रमोद को उठाने लगी।
मुझे रोज-रोज उठाती है, मेरी निंद खराब करती है,ऐसा बोलकर बाजु मे रखी कु-हाडी को पकडा और दांड से जमकर पिटाई कर दी। इस हमले में मिनाबाई लहु लुहान हो गयी। उसे उपचार करने ग्रामीण अस्पताल भेजा गया। जख्म अधिक होने से डाॅक्टर ने गोंदिया के जिला अस्पताल मे रवाना कर दिया। बताया जा रहा है कि उपचार के दौरान मीनाबाई की मौत हो गई है।घटना की रिपोर्ट मृतक महिला के पति मनीराम शेंडे उम्र 58 वर्ष ने स्थानीय पुलिस थाने मे दर्ज करायी।
पुलिस ने भादवी की धारा 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आगे की तहकीकात थानेदार शाम काळे अपने सहयोगी पुलिसकर्मी के साथ कर रहे है!





