25 C
Gondiā
Sunday, August 2, 2026
Home हिंदी खबरे सब्जी से भरा वाहन पलटा, वाहन में बैठें 10 राहगीर भी जख्मी

सब्जी से भरा वाहन पलटा, वाहन में बैठें 10 राहगीर भी जख्मी

0
237
आमगांव। हैदराबाद से पैदल निकले- पालडोंगरी ता.लांजी जि. बालाघाट के 3 एवं नवागांव /बकर कटटा, तालुका सुईखदान जि.राजनादगांव के 7, ऐसे 10 लोग हैदराबाद से पैदल चलकर अपने गांव जा रहे थे। तभी ग्राम दहेगांव के समिप गोंदिया की और से आमगांव आ रही पिकअप क्र.एम.एच.35 ए जे 1570 को पैदल आ रहे राहगिरो ने रोका। पैदल चल रहे महीला-बच्चो को देख कर वाहन चालक ने उन लोगो को गाडी में बैठाया।
राहगीरों को बैठाकर टमाटर से भरा पिकअप वाहन आमगांव की ओर आ रहा था, इसी दौरान ग्राम ठाणा में वो पलट गया। पिकअप वाहन में सवार पुरे लोग जख्मी हो गए है। उनमे एक गर्भवती महीला सहित बच्चो का भी समावेश है!  यह घटना दि. 3 मई 20 के सुबह करीबन 5.30 बजे की बतायी गई है।  पिकअप पलटने का आवाज सुनकर ग्रामीण दौड पडे।
   ठाणा के पुलिस पटेल प्रदिप बावनथडे ने उक्त घटना की खबर पुलिस एवं 108 एम्बुलेंस को दिया । जख्मी हुए लोगो को एम्बुलेंस में बैठाकर जिला अस्पताल गोंदिया के लिये रवाना किया गया ।   सुत्रो के अनुसार जख्मीयों को गोंदिया रवाना किया गया, फिर भी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच नही पायी थी।