राहगीरों को बैठाकर टमाटर से भरा पिकअप वाहन आमगांव की ओर आ रहा था, इसी दौरान ग्राम ठाणा में वो पलट गया। पिकअप वाहन में सवार पुरे लोग जख्मी हो गए है। उनमे एक गर्भवती महीला सहित बच्चो का भी समावेश है! यह घटना दि. 3 मई 20 के सुबह करीबन 5.30 बजे की बतायी गई है। पिकअप पलटने का आवाज सुनकर ग्रामीण दौड पडे।
ठाणा के पुलिस पटेल प्रदिप बावनथडे ने उक्त घटना की खबर पुलिस एवं 108 एम्बुलेंस को दिया । जख्मी हुए लोगो को एम्बुलेंस में बैठाकर जिला अस्पताल गोंदिया के लिये रवाना किया गया । सुत्रो के अनुसार जख्मीयों को गोंदिया रवाना किया गया, फिर भी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच नही पायी थी।





