आमगांव-स्थानीय नटराज मार्ग पर स्थित अग्रवाल परिवार के दो भाईयो को अज्ञात वाहन ने रौंदकर मौत के घाट उतार दिया है। उक्त घटना दि. 4 मई 20 के शाम करीबन 7.15 बजे की दरम्यान की बताई गई है।
घटना के संदर्भ मे बताया जा रहा है की स्थानीय नटराज मार्ग निवासी शामलाल अग्रवाल के दो पुत्र नारायण (निक्की )उम्र 43 वर्ष एवं दीपक (डिक्की) उम्र 35 वर्ष यह दोनो भाई अपनी बाईक क्रमांक एमएच 35 एन- 3706 से गोंदिया गये थे। शाम को घर वापसी के समय किडंगीपार में श्री साई समर्थ भोजनालय एवं डोये वाडा के बिच अज्ञात वाहन ने बाईक को जमकर टक्कर मार दी।
बताया जा रहा है कि दोनो भाई अज्ञात वाहन के चपेट मे आ गये, जिससे घटनास्थल पर ही दोनो की दर्दनाक मौत हो गई है।नगर मे घटना की खबर मिलते ही लोग दौड पडे।और दोनो भाईयो के शवों को ग्रामीण अस्पताल ले गए।समय रात्री का होने से पोस्टमार्टम नही हो सका।दोनो भाईयो की दुर्घटना मे मौत की खबर सुनकर नगर मे शोक का वातावरण निर्माण हो गया है! उक्त घटना की खबर पुलिस मे दर्ज करायी गयी है।आगे देखना है कि पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगा पाती है या नही ?




