राजनांदगाव,9 मईः छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव ज़िले में नक्सलों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में दो महिलाओं सहित चार नक्सल मारे गए.वैसेही इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी की मौत होने की ख़बर समाजार एजेंसी पीटीआई के अनुसार मिल रही है. यह घटना शुक्रवार रात की है. पुलिस का कहना है कि पुलिस ने मनपुर थाना क्षेत्र में काउंटर इंसर्जेंसी ऑप्रेशन के तहत यह कार्रावाई की है. यह मुठभेड़ प्रधानुई नाम के गांव में हुई थी.
सूत्रों ने बताया कि मदनवाड़ा थाना प्रभारी श्याम किशोर शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र के जंगलों में सर्चिंग के लिए निकली थी। उसी दौरान जंगल में पहले से घात कैंप कर बैठे नक्सलियों से आमना-सामना हो गया। नक्सलियों ने पुलिस टीम को आते देख फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस पार्टी ने भी जवाबी कार्रवाही शुरू की। आधी रात तक पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड़ और दोनों ओर से भारी गोलीबारी की खबर है। इसी दौरान मदनवाड़ा थाना प्रभारी श्याम किशोर शर्मा नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए। बताया गया कि उनके पेट से गोली आर-पार हो गई। चार नक्सलियों के इस मुठभेड़ में मारे जाने की भी खबर है, जिसमें 2 महिला नक्सली भी शामिल है। उनके शव फोर्स ने बरामद कर लिया है। मौके पर एके-47 भी सुरक्षा बल के जवानों ने बरामद किया है। घटना की खबर लगते ही एसपी जितेंद्र शुक्ला मौके पर पहुंच गए हैं।





