34.5 C
Gondiā
Monday, June 8, 2026
Home हिंदी खबरे वन्यजीव प्रेमी शुभम निपाने ने निभाया इंसानियत का फर्ज

वन्यजीव प्रेमी शुभम निपाने ने निभाया इंसानियत का फर्ज

*बेजुबान जानवरों सेवा कर, इंसानों की तरह बाटा प्यार*

0
280

blank

गोंदिया,4 जूनः-देश एक तरफ कोरोना जैसी  महामारी से लड़ रहा है । सारा देश इस कोरोना जैसे महामारी लड़ने में व्यस्त है  । संपूर्ण देश में संचार बंदी होने से लोगो की चहल पहल बंद है । रास्तों पर लावारिश बेजुबान जानवरों का बसेरा रहता है और इन लावारिश बेजुबान जानवरों को कोई भी खाना खिला दिया करते थे मगर इन दिनों लावारिश बेजुबान जानवरों के लिए भी इंसानों के जैसे संकट आ पड़े हैं  । अधिकतर लावारिश बेजुबान जानवर भूख के वजह से अपनी जाने गवा रहे है । ऊपर से सूर्य देवता भी जमकर आग उगले जा रहे है पूरी धरती आग उगल रही है । बेजुबान जानवरों का आखिर कौन है रखवाला ? जबकि रूठा  है धरतीवासियों पर ऊपरवाला कभी धूप तो कभी बरसात तो एक तरफ कोरोना जैसे महामारी ने व्यापार रोजगार बंद कर दिए है।  लोगो पर आर्थिक संकट आ चुके है । ऐसे समय में बेजुबान जानवरों के रखवाले साबित हुए कुड़वा स्थित शुभम निपाने यह युवक ने एक गाय को कुछ खाना खिलाया साथ में बंदरों को पानी और उन्हें भी प्यार से चने खिलाया यह युवक ने एक धरती पर इंसानियत और मानवता का सच्चा परिचय दिया है । और यह युवक हमेशा हर जरूरत मंद के लिए मददगार साबित होता है । सैकड़ों के तादाद में इस युवक ने लोगो को रक्तदान की मदद करवाई है अनेक जरूरतमंदो को अपने काबिलियता के बाहर भी मदद करने का प्रयास हमेशा करता है । और शुभम ने कहा है की बेजुबान जानवरों की सेवा करे उनकी रक्षा करे यदि उन्हें कुछ दे नहीं सकते तो मारे नहीं । मुझे बताएं मै उनकी मदद करूंगा ऐसा आव्हान किया शुभम ने किया है ।

blank