25.5 C
Gondiā
Wednesday, August 5, 2026
Home गुन्हेवार्ता औषधी के नाम पर शराब की तस्करी : सभी आरोपी गिरफ्तार

औषधी के नाम पर शराब की तस्करी : सभी आरोपी गिरफ्तार

0
524

नागपूर,दि.28 : शहर में लॉकडाउन के चलते फिर एक बार भारी मात्रा में शराब जप्त की गई है ।  इस कार्रवाई में तहसील पुलिस ने मेडिकल स्टोर से शराब बेचने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने अग्रसेन चौक से गांजाखेत चौक की ओर जा रही अत्यावश्यक औषधी आपूर्ति सेवा का स्टिकर लगे कार से 12.11 लाख की शराब जप्त की है ।  बताया जा रहा है कि भिवापुर से सलाईन की बोतल में शराब लाकर शहर में बेची जा रही थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों को रास्ते में ही दबोच लिया। इस आमले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।   पुलिस की जानकारी के अनुसार तहसील पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जयेश भांडारकर के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक स्वप्निल वाघ ने अपने पथक के साथ गस्त पर थे ।  इस दौरान उन्हें गुप्त जानकारी मिली की अग्रसेन चौक से गांजाखेत चौक की ओर एक सफ़ेद रंग की कार एम् एच 35 पी 3050 में शराब की तस्करी की जा रही है ।  जिसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर कार को रोका कार पर अत्यावश्यक औषधी आपूर्ति सेवा का स्टिकर लगा हुवा था ।  जब कार की जांच की गई तो कार में विदेशी शराब के साथ एक बक्से में सलाइन की बोतलों में देसी शराब बरामद की गई ।  पुलिस ने कार समेत 12.11 लाख का माल जप्त किया है ।  आरोपीयो में मेहँदीबाग़ चौक वैशाली नगर निवासी राहुल हरीशचंद्र सदावर्ते 34, गोलीबार चौक निवासी कल्पेश भीमराज नंदनवार 34, गणेश चंद्रकांत सदावर्ते 30, रोशन लक्ष्मीचंद बारापात्रे 29 का समावेश है । जानकारी के अनुसार सभी आरोपी उच्च शिक्षित है और मुख्य आरोपी राहुल की दवा – औषधी की दूकान है ।