सुकमा/बालाघाट,28 अप्रेलः– जिले के लांजी थाना अंतर्गत अस्थाई पुलिस चौकी टेमनी के समीप छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा पर पुलिस एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की सूचना मिली है ।वही छत्तीसगड के सुकमा मे लॉकडाउन के बीच भी सुरक्षा बल के जवानों का नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है. इसके तहत लगातार सुरक्षा बल के जवानों को सफलता मिलने का दावा भी किया जा रहा है. सुकमा में तोंगपाल इलाके में दो दिन पहले हुई मुठभेड़ में जहां, 2 इनामी नक्सलियों को मारने का दावा किया गया था. वहीं मंगलवार को भी सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ सफलता का दावा पुलिस ने किया है. जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र में जवानों ने 5 बंदूक समेत कई सामग्री को बरामद किया है. हालांकि नक्सली मौके से भागने मे कामयाब जरूर हुए है. खबर की पुष्टि सुकमा एसपी शलभ सिन्हा ने की है.
बालाघाट एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि बालाघाट पुलिस की देवरबेली हॉक फोर्स एवं टेमनी हॉक फोर्स की टीम सुबह सर्चिंग पर गए हुए थे । ग्राम टेमनी के समीप टांडा नदी के पास मुठभेड़ होना बताया गया है. नक्सली मौका देख कर भाग गए । वहीं पुलिस टीम को मौके से एक बारह बोर की भरमार बंदूक मिली है जिससे प्रतीत होता है कि कोई नक्सली घायल हुआ है । दोनों तरफ से तकरीबन 10 – 12 राउंड गोलियां चली है । पुलिस पार्टी अभी वापस अपने कैम्प नहीं लौटी है सर्चिंग जारी है । नक्सलियों के 25 से 30 की संख्या में होने की संभावना है जो टाडा और दररेक्सा दलम से ताल्लुक रखते हैं और ग्रामीणों से धन और अन्न लेने की फिराक में थे । इस समय चूंकि लॉकडाउन चल रहा है । ग्रामीणों के पास इतना अनाज नहीं है कि नक्सलियों को दे सकें । ग्रामीणजन खुद परेशान हैं जिनकी सूचना पर ये कार्यवाही की गई है ।




