25.5 C
Gondiā
Wednesday, July 29, 2026
Home रोजगार/व्यापार भारतीय नौसेना भर्ती 2019: 10 + 2 कैडेट एंट्री स्कीम के लिए...

भारतीय नौसेना भर्ती 2019: 10 + 2 कैडेट एंट्री स्कीम के लिए करें अप्लाई, जुलाई 2020 से शुरू होगा कोर्स

0
40

इंडियन नेवी 10 + 2 कैडेट एंट्री स्कीम: इंडियन नेवी ने 4 वर्षीय डिग्री कोर्स 10 + 2 (बी.टेक) कैडेट एंट्री स्कीम (एसएससी) के लिए Notification जारी कर दिया है.

इंडियन नेवी 10 + 2 कैडेट एंट्री स्कीम: इंडियन नेवी ने 4 वर्षीय डिग्री कोर्स 10 + 2 (बी.टेक) कैडेट एंट्री स्कीम (एसएससी) के लिए Notification जारी कर दिया है. अविवाहित पुरुष उम्मीदवार भारतीय नौसेना अकादमी एझिमाला, केरल में जुलाई 2020 से शुरू होने वाले कोर्स के लिए Apply कर सकते हैं.

भारतीय नौसेना 29 नवंबर 2019 से 10 + 2 पाठ्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर रही है. इंडियन नेवी 10 + 2 कैडेट एंट्री स्कीम के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 19 दिसंबर 2019 है.उम्मीदवार जो JEE मेन 2019 परीक्षा में शामिल हुए हैं वे भारतीय नौसेना 10 + 2 कोर्स में शामिल हो सकते हैं. Eligible Candidates इस आर्टिकल में इंडियन नेवी 10 + 2 कैडेट एंट्री स्कीम हेतु आवेदन के लिए जरुरी पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, रिक्तियाँ आदि से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथियाँ:
Online application जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 29 नवंबर 2019
Online Application जमा करने की अंतिम तिथि: 19 दिसंबर 2019

रिक्ति विवरण:

10 + 2 कैडेट एंट्री स्कीम – 37 वेकेंसी

पात्रता मानदंड:

Candidates ने फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स (पीसीएम) विषय के साथ किसी भी बोर्ड से कम से कम कुल मिलाकर 70% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी परीक्षा (10 + 2 पैटर्न) या  इसकी समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण किया हो. अंग्रेजी में कम से कम 50% अंक (या तो कक्षा X या कक्षा XII में)

चयन प्रक्रिया:

शॉर्टलिस्ट किए गए Candidates के लिए SSB साक्षात्कार फरवरी-अप्रैल 2020 से बैंगलोर / भोपाल / कोयंबटूर / विशाखापत्तनम में conduct किए जाएंगे.