छत्रपती विद्यालय सितेपार के बच्चो को आरोग्य भारती शाखा ने किया वनभोजन मे मार्गदर्शन

0
15

आमगाव,दि.14- तहसिल अंतर्गत आनेवाले छत्रपती विद्यालय सितेपार तथा  आरोग्य भारती शाखा तालुका आमगाव  व्दारा स्कूल के बच्चो का वन भोजन कार्यक्रम ग्राम चिरचाळबांध के महादेव पहाड़ी के वन मे संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम मे विद्यार्थी को आरोग्य के बारेमे मार्गदर्शन करणे प्रमुख मार्गदर्शक के रूप मे डॉ. कल्याणी कापगते, आरोग्य भारती जिल्हा शाखा गोंदिया की मार्गदर्शिका इन्होने सुपोशन इस विषय पर विस्तार से मार्गदर्शन किया। तथा डॉ श्रीकांत राणा, आरोग्य भारती तालुका अध्यक्ष शाखा आमगाव इन्होने पर्यावरण इस विषय पर स्कूल के बच्चो को सहज भाषा मे मार्गदर्शन किया। प्रमुख उपस्थिती के रूप मे आरोग्य भारती तालुका शाखा आमगाव के बंटी अग्रवाल उपस्थित थे।

कार्यक्रम की प्रस्तावना आरोग्य भारती सचिव शाखा गोंदिया तालुका के विनोदकुमार चौधरी की, कार्यक्रम मे शिक्षण संस्था अध्यक्ष श्रीमती ममता विनोद्कुमार चौधरी,मंशारामजी बिसेन शा व्य समिती उपाध्यक्ष,दिगांबर बिसेन पालक शिक्षक संघ उपाध्यक्ष,हिरालालजी बिसेन स.सचिव शिक्षक पालक संघ, गेंदलालजी बिसेन सदस्य पालक शिक्षक संघ एवं छ्त्रपती विद्यालय सितेपार के प्रधान अध्यापक श्री पटले उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम मे स्कूल के लगभग 200 बच्चो ने मार्गदर्शन का लाभ लिया और इस कार्यक्रम को सफल बनाने की हेतू विद्यालय के सभी अध्यापक तथा स्कूल के अन्य कर्मचारी इन्होने काफी मेहनत ली।अंतमे सभी का आभार स्कूल के प्रधान अध्यापक श्री पटले इनो ने किया।