29.6 C
Gondiā
Saturday, July 25, 2026
Home हिंदी खबरे शिवसेना ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन

शिवसेना ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन

0
31

गोंदिया,दि.15ः-  जिले के किसानों द्वारा बेचे गए धान का शासन द्वारा समय पर भुगतान नहीं हो रहा है। जिस कारण उन्हे मजबूरन निजी व्यापारियों को कम कीमत में धान बेचना पढ़ रहा एव शासन द्वारा घोषित बोनस तथा अतिवृष्टि के नुकसान की भरपाई भी अभी तक किसानों को प्राप्त नही होने का कारण किसान कर्ज बाजारी हो चुके है ।इन्ही सभी विषयो पर संज्ञान लेते हुए शिवसेना जिला प्रमुख पंकज एस यादव इनके द्वारा जिलाधिकारी को पत्र देकर किसानों की समस्या पर जल्द से जल्द ध्यान दिये जाने की मांग की गयी।शिष्टमंडल मे उपजिला संगठक अशोक आरखेल, राजेश कनोजिया शहर प्रमुख, तालुका समन्वयक संजू शमशेरे उप शहर प्रमुख ललित अतकरे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

blank