महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद की पुण्यतिथि पर साहित्य मण्डल ने किया याद

0
15
गोंदिया। साहित्यिक सरोकारों से जुड़ी नगर की अग्रणी संस्था साहित्य मण्डल द्वारा चंद्रशेखर आज़ाद की पुण्यतिथि पर उन्हें स्थानीय सुभाष उद्यान में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण कर याद किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाश मिश्रा ने की। प्रमुख अतिथि के रूप में शशि तिवारी, रवि गायधने, उद्यान प्रभारी प्रवीण मिश्रा उपस्थित थे।
माल्यार्पण उपरांत अतिथियों ने अमर बलिदानी चंद्रशेखर आज़ाद के जीवन प्रसंगों का स्मरण करते हुए अपनी आदरांजलि अर्पित की। कवि शशि तिवारी ने अपनी कविता के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन कवि  निखिलेश यादव ने किया। सफलतार्थ उद्यान के कर्मचारियों का विशेष सहभाग रहा।