26.3 C
Gondiā
Saturday, August 15, 2026
Home हिंदी खबरे विधायक विनोद अग्रवाल लौटे जनकार्य पर, आसोली पहुँचकर, आग से जले मकान...

विधायक विनोद अग्रवाल लौटे जनकार्य पर, आसोली पहुँचकर, आग से जले मकान का किया मुआयना..

0
150

गोंदिया। दूसरी बार जनता के छप्पर फाड़ आशिर्वाद से विधायक वनें विनोद अग्रवाल मुंबई से लौटकर अपने जनकार्यों में व्यस्त हो गए है। आज मुंबई से लौटते ही विनोद अग्रवाल गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आसोली पहुँचे।ग्राम आसोली निवासी रविंद्र हुमे के मकान में अचानक लगी आग से पूरा घर जल गया। ये खबर लगते ही विधायक विनोद अग्रवाल ने रविंद्र हुमे के निवास स्थान को भेंट दी, एवं जले मकान का मुआयना किया।

विनोद अग्रवाल ने मकान की जली स्थिति को देख हुमे परिवार को धैर्य दिया और आश्वस्त कर कहा कि, इसके लिए वे शासन से नुकसान भरपाई दिलाकर मदद मुहैया कराएंगे।इस दौरान विधायक विनोद अग्रवाल के साथ रविन्द्र हुमे, परसराम हूमे, महेश मेश्राम, परमा खोबरागड़े, सचिन भेलावे, बंडू दहिकर व अन्य ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही।