32.3 C
Gondiā
Saturday, June 6, 2026
Home हिंदी खबरे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, दंपत्ति गंभीर घायल

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, दंपत्ति गंभीर घायल

0
267

blank

चित्रा कापसे/तिरोड़ा-तहसिल  के खोडगाव बोपेसर मे आज रविवार सुबह लगभग 10 बजे करीब खेत में करंट हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, खोडगाव निवासी धुरनलाल पटले व उनकी पत्नी खेत में काम करने गए थे। खेत में जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा हेतु धुरनलाल ने तार में करंट प्रवाहित किया था। काम के दौरान अनजाने में दोनों पति-पत्नी करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।

उन्हें बचाने के प्रयास में पास के खेत में काम कर रहे खोडगाव निवासी शिवचरण पटले (42 वर्ष) भी करंट की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि शिवचरण की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इस दर्दनाक हादसे से गांव में शोक का माहौल है।

blank