
चित्रा कापसे/तिरोड़ा-स्थानिक मधुराज लॉन में आयोजित लायंस क्लब तिरोड़ा के शपथ विधि समारोह में डॉ. योगेंद्र भगत को सर्वसम्मति से क्लब का अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर भूपेंद्रसिंह बैंस को सचिव और विनोद असाटी कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही अन्य 24 सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई।
शपथ विधि का संचालन लॉ. विनोद जैन, लॉ. विजय पालीवाल, लॉ. निशिकांत प्रताप और लॉ. रितेश अग्रवाल द्वारा किया गया। उन्होंने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया। इस वर्ष क्लब में 10 नए सदस्य जुड़ने से कुल संख्या 27 तक पहुंच गई है।
कार्यक्रम में डॉक्टर संदीप मेश्राम, अलकेश मिश्रा, संजय जांभुलकर, एड. अजय यादव, पवन वासनिक, एड. माधुरी रहांगडाले, अशोक मिश्रा, बंसीलाल ठाकुर, प्रदीप फुटरे, खिमेंद्र चौधरी, परमानंद भगत, विलास नंदेश्वर, योगिता जांभुलकर, प्रकाश अग्रवाल, राहुल बड़गे, दीपक सेलोकर, अजय चावड़ा, तिलकचंद रहांगडाले, भुमेश्वर पारधी, मुकेश रहांगडाले और एड. देवेंद्र चौधरी समेत अन्य को शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर “ग्रीन तिरोड़ा – क्लीन तिरोड़ा” अभियान के डॉ. हितेश मंत्री, भागवताचार्य डॉ. नंदकिशोर मिश्रा, पर्यावरण मित्र कैलाश व्यास, कवि प्रा. नरेंद्र पोद्दार, आर्ट ऑफ़ लिविंग के प्रकाश ग्यानचंदानी, ई-रिक्शा संचालिका जब्बा वकील शेख का सत्कार किया गया। गोंदिया और नवेगांव बांध से आए लायंस सदस्यों का भी स्वागत किया गया।समारोह में प्रेमकुमार रहांगडाले, शालिग्राम असाटी, रामगोपाल अवचट, दिलीप ढाले, भूपेश भगत, लक्ष्मीनारायण दुबे, दीपक जायसवाल, स्वप्निल शहारे, सुबोध बैंस और प्रवीण शेंडे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन लॉ. अशोक मिश्रा ने किया जबकि आभार प्रदर्शन लॉ. भूपेंद्रसिंह बैंस ने व्यक्त किया।





