गोंदिया,दि.०३- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल ने अपनी गौरवपूर्ण परंपरा को कायम रखते हुए दिनांक 30 सितम्बर 2025 को सेवानिवृत्त हुए मंडल के 13 कर्मचारियों को सेवा निवृत्ति के दिन ही कर्मचारियों को उनके सेटलमेंट की संपूर्ण राशि का भुगतान करने की अपनी गौरवशाली परंपरा को कायम रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल ने दिनांक 30.09.2025 को मंडल रेल प्रबंधक, श्री दीपक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में 30 सितम्बर-2025 को सेवानिवृत्त होने जा रहे मंडल के कुल 13 कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति की राशि के रुप में कुल रु. 8,50,92,641/- की राशि प्रदान की ।
इसके साथ ही इन कर्मचारियों को परिचय पत्र, एफआईसी कार्ड, केलकुलेशन शीट, सेवा प्रमाणपत्र, पीपीओ, समरी शीट, सेवा-पुस्तिका का प्रथम पेज, एंव रजत सेवा पदक भी प्रदान किया गया ।
कार्यक्रम के अध्यक्ष मंडल रेल प्रबंधक, श्री दीपक कुमार गुप्ता ने समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके स्वास्थ्य, सुखद तथा सुदीर्घ जीवन के लिये शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवा काल के दौरान जो सपने शेष रह गये थे, इस राशि के समुचित उपयोग से आप उन सपनों को पूरा कर सकते हैं । उन्होंने आशा व्यक्त की कि सेवानिवृत्त कर्मचारीगण तथा उनके परिवार मे सभी सदस्य खुश रहें । इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक, श्री राजेश चिखले, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, श्री उदय कुमार भारती एवं अन्य वरिष्ठ शाखा अधिकारी भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के दीर्घ सेवाकाल एवं योगदान के लिए उनका अभिनंदन करते हुए भावभीनी विदाई दी।




