मध्य भारत में हृदय स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम
हर गुरुवार सुबह 9:00 से दोपहर 1:00 बजे तक सेवा उपलब्ध
नागपुर , 08 अक्टूबर 2025: आचार्य विनोबा भावे ग्रामीण अस्पताल (ए.वी.बी.आर.एच.), जो शालिनीताई मेघे सुपर स्पेशलिटी सेंटर (SMSC) के अंतर्गत संचालित है, इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी और कार्डियक सर्जरी के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित कर रहा है। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर अस्पताल में ‘हार्ट फेल्योर क्लिनिक’ का उद्घाटन किया गया। यह क्लिनिक हर गुरुवार सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मरीजों के लिए खुली रहेगी।
ए.वी.बी.आर.एच. अस्पताल पिछले 30 वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्रदान कर रहा है। रुग्णालय अत्याधुनिक कार्डियक कैथ लैब, मॉड्युलर ऑपरेशन थिएटर, सुपर स्पेशलिटी सेवाएं और ट्रांसप्लांट सुविधाओं के साथ मरीज-केंद्रित उपचार प्रदान करता है। अनुभवी कार्डियोलॉजिस्ट, कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जनों की टीम द्वारा विश्व-स्तरीय हृदय सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
मुख्य विशेषताएं:
15,000+ एंजियोग्राफी अत्याधुनिक कैथ लैब में सीटी इमेजिंग के साथ
7,000+ जटिल एंजियोप्लास्टी 99% से अधिक सफलता दर के साथ
1,000+ बलून माइट्रल वाल्व्युलोप्लास्टी (BMV)
3,000+ बाल हृदय रोग के मामले — विदर्भ क्षेत्र में सर्वाधिक
मात्र 12 घंटे के नवजात पर सफल PDA स्टेंटिंग
इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी सुविधा — मरीजों की बेहतर निगरानी हेतु
अब तक अस्पताल ने 3,000 से अधिक मरीजों पर उन्नत ओपन हार्ट और बायपास सर्जरी सफलतापूर्वक की हैं।
डॉ. गजेन्द्र अग्रवाल, प्रमुख – कार्डियोलॉजी विभाग ने कहा, “हमारा उद्देश्य अत्याधुनिक तकनीक को करुणा और मरीज-प्रथम दृष्टिकोण के साथ जोड़ना है। हर सफल हस्तक्षेप हमारे समर्पण का प्रतीक है। लोगों का जीवन बचाना और उसे बेहतर बनाना ही हमारा मिशन है।”
मीडिया पूछताछ के लिए संपर्क करें:
आचार्य विनोबा भावे ग्रामीण अस्पताल (AVBRH)
सावंगी (मेघे), वर्धा – 442 001 समय: सुबह 9:00 से शाम 5:30 बजे तक
मोबाइल: 9513252322 /9513253110
24×7 हेल्पलाइन: 9209054477





