24.2 C
Gondiā
Saturday, July 25, 2026
Home हिंदी खबरे एडवोकेट देवेंद्र चौधरी होंगे “लोकहित जन न्याय राष्ट्र सेवा सम्मान” से सम्मानित

एडवोकेट देवेंद्र चौधरी होंगे “लोकहित जन न्याय राष्ट्र सेवा सम्मान” से सम्मानित

0
34

तिरोड़ा : तिरोड़ा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार एडवोकेट देवेंद्र चौधरी को बिहार के प्रतिष्ठित दैनिक दस्तक प्रभात तथा प्रभात फिल्म प्रोडक्शन की ओर से आगामी अप्रैल माह में आयोजित कार्यक्रम में पटना में “लोकहित जन न्याय राष्ट्र सेवा सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा।
मूल रूप से तिरोड़ा तहसील के मेंदीपुर गांव के निवासी एडवोकेट देवेंद्र चौधरी पोवारी बोली, मराठी, हिंदी, उड़िया तथा अंग्रेज़ी भाषाओं में कविता एवं लेखन करते हैं। उनकी अनेक कविताएँ देश के विभिन्न समाचार पत्रों में निरंतर प्रकाशित होती रहती हैं। एडवोकेट देवेंद्र चौधरी विदर्भ प्रांत के वरिष्ठ साहित्यकार हैं तथा वे तृतीय अखिल भारतीय पोवारी बोली साहित्य सम्मेलन, पांढुरना (मध्यप्रदेश) के सम्मेलन अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
उन्होंने देश के विभिन्न प्रांतों में कवि सम्मेलनों में सहभाग किया है तथा विभिन्न ग़ज़ल मुशायरों में भी उन्हें आमंत्रित किया गया है। देश के अनेक स्थानों पर उन्हें सम्मानित किया गया है, साथ ही भूटान और नेपाल जैसे देशों में भी अब तक उन्हें अनेक सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।
विशेष रूप से पोवारी बोली के लिए उन्होंने अत्यंत परिश्रम किया है और पोवारी बोली साहित्य को न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी एक अलग पहचान दिलाई है। अब तक उन्होंने देश के विभिन्न समाचार पत्रों में पोवारी बोली, मराठी, हिंदी, उड़िया तथा अंग्रेज़ी भाषाओं में कविता एवं लेखन कर साहित्य जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। अब तक उनके पोवारी बोली, हिंदी और मराठी में कुल सात कविता संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। उनके कविता संग्रह अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध हैं।
एडवोकेट देवेंद्र चौधरी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर की अनेक साहित्यिक संस्थाओं में तथा सामाजिक क्षेत्र में भी उच्च पदों पर कार्यरत हैं। उनके साहित्यिक एवं सामाजिक कार्यों को ध्यान में रखते हुए बिहार के प्रतिष्ठित दैनिक दस्तक प्रभात तथा प्रभात फिल्म प्रोडक्शन की ओर से आगामी अप्रैल माह में आयोजित कार्यक्रम में पटना में उन्हें “लोकहित जन न्याय राष्ट्र सेवा सम्मान” से सम्मानित करने की विधिवत घोषणा की गई है। इस उपलब्धि पर पोवार समाज बंधुओं, मित्रमंडली, सहकार नगरवासियों तथा मेंदीपुर ग्रामवासियों द्वारा उनका हार्दिक अभिनंदन किया गया है।

blank