25.1 C
Gondiā
Sunday, July 26, 2026
Home हिंदी खबरे नवनियुक्त नप सदस्य अजय अग्रवाल कॉग्रेस में शामिल

नवनियुक्त नप सदस्य अजय अग्रवाल कॉग्रेस में शामिल

0
280

गोंदिया. पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर नवनियुक्त नगर परिषद स्वीकृत सदस्य अजय हरिशचंद्र अग्रवाल ने भारतीय राष्ट्रीय कॉग्रेस पक्ष में अधिकृत प्रवेश लेकर भविष्य में गोंदिया जिले में भारतीय राष्ट्रीय कॉग्रेस पक्ष के विकासशिल विचारों-नीतियों के प्रचार-प्रसार एवंम नगर परिषद के माध्यम से गोंदिया शहर के विकास को नई गती देने का संकल्प लिया.
इस अवसर पर नगर कॉग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी ने श्री अजय अग्रवाल को भारतीय राष्ट्रीय कॉग्रेस पक्ष की अधिकृत सदस्यता दी. प्रमुख रुप से पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल, नगर परिषद अध्यक्ष सचिन शेंडे, नगर परिषद कॉग्रेस गटनेता राकेश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष अशोक (गप्पु) गुप्ता, पार्षद क्रांतीकुमार जायसवाल, पार्षद अमर रंगारी, पार्षद ज्योती फुंडे, चंद्रकुमार चुटे, संगिता यादव, सुनिल भालेराव, संगिता गुप्ता, रुपेश नशिने, दिपिका रुसे, शिलु राकेश ठाकुर, बेबीनंदा बन्सोड, पार्षद दुर्गा सुनिल तिवारी, विजय रगडे, पुर्व पार्षद सुनिल तिवारी, शहर महामंत्री मनोज पटनायक, श्रीकांत चांदुरकर, अंकीत जैन, संदिप रहांगडाले, नेत्रदीप (गोल्डी) गांवडे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे.

blank