32.5 C
Gondiā
Sunday, July 26, 2026
Home हिंदी खबरे रेडक्रॉस परिवार ने जरूरतमंद लोगों को किया कंबल वितरण.

रेडक्रॉस परिवार ने जरूरतमंद लोगों को किया कंबल वितरण.

0
36

गोंदिया,=इस साल ठंड का सीजन अपनी चरम सीमा पर पहुँच गया है,इस भीषण ठंड के प्रकोप से बचाव करने मे दीन दुखी,वृद्ध, अपंग, असहाय लोगों को कंबल वितरण करने का कार्य रेडक्रॉस परिवार ने किया. भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी गोंदिया जिला के मानद सचिव रवि कासलीवाल के संचालन मे तिरोडा और आमगाव क्षेत्र मे ऐसे 35 लाभार्थीयो को कंबल बांटे गए.कार्यक्रम की सफलता के लिए ज्येष्ठ नागरिक संघ तिरोडा के सुरेश ग्यानचंदानी,राजकुमार पटले,सागर मोहतुरकर, हर्षल साईसेवक, श्रीमती आशा ,रोहित ग्यान चंदानी.एवं सुरभी गौशाला समिति आमगांव के विनोद गुप्ता,गोकुलजी फाफट,सुभाष आकरे,प्रमोद कटकवार,मोहन गुप्ता,देवकीनंदन अग्रवाल,गिरीश गुप्ता रेडक्रॉस परिवार के कोषाध्यक्ष नरेश आर. गुप्ता,राजेश दवे,अजय दुबे,गणेश अग्रवाल, सुषमा यदुवंशी इत्यादि लोगों का सराहनीय योगदान रहा.

blank