25.1 C
Gondiā
Sunday, July 26, 2026
Home हिंदी खबरे बम्लेश्वरी कॉलोनी में चोरों के हौसले बुलंद, ऑपरेशन ऑल आउट जरूरी

बम्लेश्वरी कॉलोनी में चोरों के हौसले बुलंद, ऑपरेशन ऑल आउट जरूरी

0
115

गोंदिया (फूलचूर) :बम्लेश्वरी कॉलोनी, फूलचूर में हाल ही में चोरों के बेखौफ तरीके से घुस आने की घटना से क्षेत्रवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त हो गया है। जानकारी के अनुसार चोर रिहायशी इलाके में आसानी से प्रवेश कर गए, जिससे नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े हो गए हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इससे पहले भी बम्लेश्वरी कॉलोनी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं घटित हो चुकी हैं, बावजूद इसके सुरक्षा व्यवस्था में अपेक्षित सख्ती दिखाई नहीं दे रही है। हालिया घटना से यह स्पष्ट होता है कि चोरों के हौसले बुलंद हैं और वे पुलिस की गश्त से बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
इस संबंध में निवासी विनोद (गुड्डू) चांदवानी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में केवल नियमित गश्त तक सीमित न रहकर “ऑपरेशन ऑल आउट” के तहत विशेष अभियान चलाया जाए। रात्रिकालीन पेट्रोलिंग बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच करने तथा संवेदनशील इलाकों में पुलिस की सतत मौजूदगी सुनिश्चित करने से ही नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बहाल हो सकता है।

blank