31.8 C
Gondiā
Sunday, July 26, 2026
Home हिंदी खबरे तिरोडा नगर परिषद स्थायी समिति का गठन, सभापतियों का चुनाव संपन्न

तिरोडा नगर परिषद स्थायी समिति का गठन, सभापतियों का चुनाव संपन्न

0
88

चित्रा कापसे
तिरोडा-नगर परिषद तिरोडा की स्थायी समिति का चुनाव आज संपन्न हुआ। इस चुनाव में विभिन्न समितियों के सभापतियों का चयन किया गया।तिरोडा गोरेगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक विजयभाऊ रहांगडाले और भूतपूर्व विधायक राजेंद्र जैन इनके नेतृत्व में निर्विरोध चुनाव किए गए।
चुनाव परिणामों के अनुसार कादर मंसूरी को बांधकाम (निर्माण) समिति का सभापति चुना गया, जबकि देवेंद्र तिवारी को शिक्षा समिति का सभापति बनाया गया। डॉ. कुमुद मेश्राम को महिला एवं बालकल्याण समिति की सभापति का दायित्व सौंपा गया है। नगर परिषद के उपाध्यक्ष राजेश गुनेरिया को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य समिति का सभापति चुना गया।
स्थायी समिति के गठन से नगर परिषद के प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को नगर के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

blank