गोरेगांव।-गोरेगाव तालुका पत्रकार संघ गोरेगाव (रन 777) 2000 (भंडारा) के वरिष्ठ पत्रकार तथा रवींद्र विद्यालय चोपाके लॅबोरेटरी अटेंडंट सेवानिवृत्त कर्मचारी नरेंद्र पंथ मनोहरराव भट का विगत 28 जनवरी 2026 को लंबी बिमारी के चलते असामाईक दुःखद निधन हो गया। इस दुःखद घडी मे गोरेगांव तालुका पत्रकार संघ की आवश्यक सभा पत्रकार संघ के तालुका अध्यक्ष रणजीत सरोजकर की अध्यक्षतामे तथा मार्गदर्शक हौसलाल रहांगडाले की प्रमुख उपस्थिती मे ली गई। इस सभा में नरेंद्र भट के असमायिक निधन पर गहरासोक व्यक्त करते हुए उपस्थित सभी पत्रकारोने दो मिनिट का मौन धारण कर उन्हे भावभिणी श्रद्धांजली अर्पित की। इस आयोजित शोकसभा में गोरेगांव तालुका पत्रकार संघ के सचिव डिलेश्ववर पंधराम, उपाध्यक्ष राजू एस मेश्राम, कोषाध्यक्ष प्रमोद नागनाथे,उत्तम रामटेके ,आदेश फुले ,शालिकराम कोल्हे, संजय चणे, मनोज सरोजकर, अनिल मदनकर, भूमेश्वर धमगाये, सलाहकार संतोष नागनाथे, वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र रामटेके आधी पत्रकार बंधू उपस्थित थे।





